Move to Jagran APP

राजपथ पर सेना ने भरा दम, झांकियों ने मन मोहा

देशभर में 66वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर ऐतिहासिक राजपथ पर पारंपरिक परेड का आयोजन हुआ। इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया । परेड में भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता की झांकी दिखी, जहां

By vivek pandeyEdited By: Published: Mon, 26 Jan 2015 08:33 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 01:29 PM (IST)
राजपथ पर सेना ने भरा दम, झांकियों ने मन मोहा

नई दिल्ली। देशभर में 66वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर ऐतिहासिक राजपथ पर पारंपरिक परेड का आयोजन हुआ। इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया । परेड में भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता की झांकी दिखी, जहां थल और नौसेना के साथ वायु शक्ति का शानदार प्रदर्शन (देखें तस्वीरें) हुआ।

loksabha election banner

66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सुबह 10 बजे तिरंगा फहराया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ विदेशी मेहमान अमरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मौजूद थी। राष्ट्रगान की धुन पर पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति की भावना से भर गया।

इसके बाद मेजर मुकुंद वर्धराजन और नायक नीरज कुमार को उनकी असाधरण वीरता के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया। इसके बाद भारत का शक्तिप्रदर्शन शुरू हुआ। मौसम की मार को धता बताते हुए तिरंगा लेकर हेलीकाप्टर भी राजपथ पहुंचे। उन पर तिरंगा और भारतीय सेना के झंडे लहरा रहे थे।

सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर परेड कमांडर मेजर जनरल सुब्रतो मित्रा की अगुवाई में परेड शुरू हुई। परेड में सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया। इसमें युद्ध में उपयोग आधुनिक हथियारों को लेकर सेना के अधिकारी राजपथ पर कदमताल करते जा रहे थे। परेड के बाद सेना से संबंधित झाकियों ने मेहमानों का मन मोह लिया।

महिला अधिकारियों का नेतृत्व इस दौरान खास आकर्षण रहा। जिसके जरिए भारत ने महिला शक्ति का प्रदर्शन भी किया। सेना, नौसेना और वायुसेना के अलग-अलग कोर और रेजिमेंट के जवान सख्त अनुशासन के साथ जोशीली धुनों पर आगे बढ़ रहे थे। इसके बाद अर्धसैनिक बलों के जवानों ने भी कदमताल किया।

शक्ति प्रदर्शन के बाद राज्यों की झांकियों को पेश किया गया। इसमें कृषि के साथ ही भारतीयता के अन्य पहलुओं को दर्शाने की कोशिश की गई थी, जिसमें धार्मिक भावना से प्रेरित झांकियां भी थी। झांकियों को लेकर ओबामा और पीएम मोदी के बीच लगातार बातचीत भी हाे रही थी।

राज्यों की झांकियों के बीच ही विभागों की झांकियां भी पेश की गई। इसमें मेक इन इंडिया की झांकी खास आकर्षण का केंद्र रहा। बहादुरी के तमगे से नवाजे गए बच्चे भी झांकी में शामिल हुए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। लोकनृत्य और संगीत ने राजपथ को भारत की सांस्कृतिक विविधिता में रंग दिया।

इस बीच पीएम मोदी इंडिया गेट पहुंचे और उन्होंने यहां अमर जवान ज्योति पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले 9 बजकर 40 मिनट पर राष्ट्रपति भवन से विशेष सुरक्षा गार्ड के साथ राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का काफिला रवाना हुआ। प्रेसिडेंट बराक ओबामा भी 9 बजकर 50 मिनट पर राजपथ पहुंच गए । ओबामा के साथ उनकी पत्नी मिशेल भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद तीनों सेनाओं के अध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पीएम मोदी ने उनका परिचय कराया।

बारिश की वजह से ऐसा लगा रहा था कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित कुछ कार्यक्रम बाधित हो सकते हैं। लेकिन, आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सभी कार्यक्रम अपने निर्धारित समय के अनुसार होंगे। मौसम के साफ होने के बाद ऐसा दावा किया गया है।

समारोह में कैबिनेट मंत्रियों के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य मेहमान भी मौजूद थे।

देखें तस्वीरें : गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच झमाझम बारिश

पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश

इस बार गणतंत्र दिवस का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण है और राजपथ पर मुख्य आकर्षण तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों का दस्ता होगा। राजपथ पर 16 राज्यों और नौ केंद्रीय मंत्रालयों तथा विभागों की झांकी प्रदर्शित की जाएगी जिसमें देश की ऐतिहासिक, स्थापत्य और सांस्कृतिक धरोहर को रेखांकित किया जाएगा।

ओबामा दौरे की हर खबर के लिए क्लिक करें

आकर्षण का केंद्र

- झांकियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं जैसे- जनधन योजना, मां गंगा, स्वच्छ भारत मिशन आदि की छाप

- स्वदेश निर्मित थल सेना का सतह से हवा में मार करने वाला मध्यम दूरी का आकाश मिसाइल और हथियारों का पता लगाने वाला रडार

- इन दोनों को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने तैयार किया है। पहली बार भारत लंबी दूरी का नौवहन निगरानी एवं पनडुब्बीरोधी पी 8 आई विमान तथा लम्बी दूरी के मिग 29 के लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन

-पी 8 आई विमान हाल ही में खरीदा गया है। भारतीय सेना के लेजर संचालित टी 90 टैंक भीष्म, बख्तरबंद वाहन बीएमपी 2 (सरथ), टी 72 टैंक आदि शामिल

-वायु सेना इस बार भारत-पाक युद्ध के दौरान प्रदर्शित अपनी शक्ति का प्रदर्शन। इस दौरान केनबरा बमवर्षक, एमआई 4 हेलीकाप्टर और पैकेट परिवहन विमान का प्रदर्शन

-नौसेना का थीम उभरते हुए राष्ट्र के लिए सुरक्षित समुद्र सुनिश्चित करना है। नौसेना की झांकी में नौवहन युद्ध के चारों आयामों को समाहित करते हुए कुछ अग्रिम अस्तियों का प्रदर्शन

-परंपरा के अनुसार तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई

-राज्यों की झांकियों ने मन मोहा

गणतंत्र दिवस समारोह में मौसम का खलल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.