खजाने के लिए विज्ञान को शोभन सरकार की चुनौती
शोभन सरकार ने विश्व भर के वैज्ञानिकों को चुनौती देते हुए कहा कि खजाना है, दिखेगा पर निकाल नहीं सकते। अगर ऐसी किसी में क्षमता है तो सामने आए और निकाल कर दिखाए। अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा जब तक सोना भारतीय रिजर्व बैंक में जमा नहीं करा देंगे तब तक लड़ाई जारी रहेगी। वहीं अपने वादे के बाद भी शोभन सरकार ने मीडिया को अपनी तस्वीर देने से मना कर दिया।
उन्नाव, जागरण संवाददाता। शोभन सरकार ने विश्व भर के वैज्ञानिकों को चुनौती देते हुए कहा कि खजाना है, दिखेगा पर निकाल नहीं सकते। अगर ऐसी किसी में क्षमता है तो सामने आए और निकाल कर दिखाए। अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा जब तक सोना भारतीय रिजर्व बैंक में जमा नहीं करा देंगे तब तक लड़ाई जारी रहेगी। वहीं अपने वादे के बाद भी शोभन सरकार ने मीडिया को अपनी तस्वीर देने से मना कर दिया।
पढ़ें : उन्नाव: एएसआई ने खत्म की खजाने की खोज
सोमवार को बक्सर आश्रम में संतश्री ने फिर दोहराया कि एएसआइ को हटाओ, हमें खजाना खोदने का हमारी शर्तो पर मौका दो, कानून की अड़चन आगे आए तो खजाना निकाल देने के बाद कानून में बदलाव कर शर्तो को लागू कर दिया जाए। इसके साथ ही कहा कि पूरे वसुंधरा के वैज्ञानिकों को चुनौती है, कि अगर खजाना निकाल दें तो वह सहर्ष जेल में सश्रम कारावास भोगने को तैयार हैं। इस खजाने को मशीनों, सेटेलाइट से देख तो सकते हैं पर हाथ नहीं लगा सकते। यह अदृश्य शक्तियों से रक्षित धन है। उसे देश को देने का संकल्प लिया गया है, उसे पूरा किया जाएगा। बशर्ते लिखा पढ़ी में खजाने को खोदकर बाहर निकालने की प्रशासनिक अनुमति उनको मिले। कहा अब तो जंग छिड़ ही गई हैं, अब यह लड़ाई तभी खत्म होगी जब देश को खजाने को स्वर्ण भंडार से भर देंगे। इसके पहले कदम रुकने वाले नहीं है। कहा कि इसी के चलते ओम बाबा से शासन व प्रशासन को नया खत लिखवाते रहते हैं। जिससे इनकी नाक में दम रहे और खजाना निकालने की हमें अनुमति दें।
विवेक देवांगन को आया खजाने का सपना
शोभन सरकार ने बातचीत में दावा किया है कि केंद्र सरकार के मंत्री चरणदास महंत के निजी सचिव विवेक देवांगन को भी सपने में खजाना दिख रहा है। संत ने कहा मोबाइल पर उनकी आवाज उन्हें सुनाई गई। देवांगन ने कहा मीडिया को इन सारी बातों की जानकारी न हो। बकौल संत इस बात से उन्होंने देवांगन को जवाब दिया कि यही बात तो गलत है। मीडिया ही समाज का आंख है, ऐसा संभव नहीं है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।