विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शी जिनपिंग और ट्रंप की मुलाकात से पहले नाॅर्थ कोरिया ने फिर किया मिसाइल टेस्‍ट

By Kamal VermaEdited By:
Published: Wed, 05 Apr 2017 08:47 AM (IST)Updated: Wed, 05 Apr 2017 09:22 AM (IST)

सभी प्रतिबंधों अौर धमकियों को धता बताते हुए उत्‍तर कोरिया ने एक बार फिर से मिसाइल टेस्‍ट किया है। यह ...और पढ़ें

शी जिनपिंग और ट्रंप की मुलाकात से पहले नाॅर्थ कोरिया ने फिर किया मिसाइल टेस्‍ट
शी जिनपिंग और ट्रंप की मुलाकात से पहले नाॅर्थ कोरिया ने फिर किया मिसाइल टेस्‍ट

सिओल (रॉयटर)। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमरीकी यात्रा से पहले उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से मिसाइल परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेना ने इसकी पुष्टि की है। इनका कहना है कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने पूर्वी पोर्ट सिंपो से जापानी सागर में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह मिसाइल करीब 60 किलोमीटर दूर तक गई। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने इस परीक्षण की पुष्टि करते हुए कहा है कि प्योंगयांग ने एक और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

उत्‍तर कोरिया ने यह मिसाइल टेस्‍ट डोनाल्‍ड ट्रंप के उस बयान के बाद किया है जिसमें उन्‍होंने कहा था कि यदि चीन उत्‍तर कोरिया पर लगाम लगाने के लिए कदम नहीं उठाता है तो अमेरिका उसपर लगाम लगाने के लिए खुद आगे आएगा। गौरतलब है कि चीन उत्‍तर कोरिया को अपना करीबी मित्र बताता रहा है। हालांकि चीन का यह भी कहना है कि वह उत्‍तर कोरिया के न्‍यूक्लियर प्रोग्राम का समर्थन नहीं करता है।

दक्षिण कोरिया का कहना है कि वह उत्‍तर कोरिया में होने वाली सैन्‍य गतिविधियों पर अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है। वहीं अमेरिकी सेना के मुताबिक आज जिस मिसाइल का परीक्षण उत्‍तर कोरिया ने किया है वह मध्यम दूरी की केएन 15 बैलिस्टिक मिसाइल है। इस मिसाइल के बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी हाथ नहीं लगी है।
हिंद-एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सैन्य कमांड (एशिया-पेसिफिक कमांड) ने कहा कि अमेरिकी प्रशांत कमांड सुरक्षा बनाए रखने के लिए कोरिया गणराज्य और जापान के अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निकटता से काम करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बयान में कहा गया है कि उत्तरी अमरीकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को उत्तरी अमरीका के लिए खतरा नहीं बनने देगा। इससे पहले उत्तर कोरिया ने चेतावनी दी थी कि यदि वैश्विक समुदाय उस पर प्रतिबंध कड़े करता है तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा।

उत्‍तर कोरिया ने आज जिस मिसाइल का परीक्षण किया है उसकी तैयारी की जानकारी अमेरिका को पिछले सप्‍ताह ही सैटेलाइट इमेज से हो गई थी। अमेारिका ने तब इसकी आशंका जताई थी कि उत्‍तर कोरिया जल्‍द ही इस तरह का परमाणु परीक्षण कर सकता है। सैटेलाइट से मिली तस्‍वीरों के आधार पर अमेरिका ने कहा था कि नॉर्थ कोरिया की न्‍यूक्लियर टेस्टिंग साइट पर इस तरह की गतिविधियां देखी गई हैं। इस परीक्षण की तैयारी भी लगभ्‍ाग पूरी हो चुकी है।

चीन ने साथ दिया तो ठीक, नहीं तो उत्तर कोरिया से अकेले निपटेगा अमेरिका

तीन वर्ष पहले समुद्र में समा गया था Sewol, निकाला तो भर आई आंखें
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।