विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात: अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में एक ही दिन में नौ बच्चों की मौत

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Sun, 29 Oct 2017 08:05 AM (IST)Updated: Sun, 29 Oct 2017 08:23 AM (IST)

अहमदाबाद के सरकारी जिला अस्पताल में एक ही दिन में नौ बच्चों की मौत हो गई है।

गुजरात: अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में एक ही दिन में नौ बच्चों की मौत
गुजरात: अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में एक ही दिन में नौ बच्चों की मौत

अहमदाबाद (आइएएनएस)। यहां के सरकारी जिला अस्पताल में एक ही दिन में यानी शनिवार को ही नौ बच्चों की मौत हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। शुरुआती खबरों के अनुसार, बच्चों ने अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (आइसीयू) में अंतिम सांस ली है। पांच बच्चों को प्रदेश के अन्य अस्पतालों से यहां रेफर किया गया था, जबकि चार का इसी अस्पताल में जन्म हुआ था।

बच्चों की मौत के बाद से उनके परिजन बेहद गुस्से में हैं। यही वजह है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने अस्पताल में सिपाहियों को तैनात कर दिया है। जिला अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक (एमएस) एमएम प्रभाकर ने एक गुजराती टीवी चैनल से बातचीत में उन खबरों से इन्कार किया जिनमें कहा गया था कि डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण बच्चों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा, 'अस्पताल में चौबीसों घंटे डॉक्टर मौजूद रहते हैं।' दावा किया कि मरीजों को जिला अस्पताल में तब भर्ती कराया गया था जब उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। ऐसा अक्सर होता है। जब निजी अस्पतालों को लगता है कि अब वे मरीजों का इलाज नहीं कर पाएंगे तो उन्हें वे यहां भेज देते हैं।

 यह भी पढ़ें: BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, नकवी बोले- कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ

यह भी पढ़ें: पटेल इस्तीफे के बाद भी अस्पताल में सक्रिय रहे : रूपाणी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।