विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटेल इस्तीफे के बाद भी अस्पताल में सक्रिय रहे : रूपाणी

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 28 Oct 2017 09:37 PM (IST)

विजय रूपाणी ने कहा कि पटेल इस्तीफा देने के बाद भी पिछले साल अस्पताल के कार्यक्रम में बतौर मेजबान सक्रिय रहे थे।

पटेल इस्तीफे के बाद भी अस्पताल में सक्रिय रहे : रूपाणी
पटेल इस्तीफे के बाद भी अस्पताल में सक्रिय रहे : रूपाणी

अहमदाबाद, राज्य ब्यूरो। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भाजपा कार्यालय श्री कमलम में पत्रकारों को बताया की खूंखार आतंकी संगठन आइएस से जुड़ा आतंकी मुहम्मद कासिम टिम्बरवाला भरुच के जिस अस्पताल में लैब टेक्नीशिन रहा उसके ट्रस्टी खुद अहमद पटेल रह चुके हैं। पटेल इस्तीफा देने के बाद भी पिछले साल अस्पताल के कार्यक्रम में बतौर मेजबान सक्रिय रहे थे।

सीएम विजय रूपाणी ने कांग्रेस की अहमद पटेल के इस्तीफे की दलीलों को खारिज कर आरोप लगाया कि 2014 के अंत में अहमद पटेल ने ट्रस्टी के पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन 2016 के अस्पताल के ही एक उद्घाटन कार्यक्रम में वे बतौर मेजबान सक्रिय रहे। इस कार्यक्रम में पटेल के आमंत्रण पर तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी आए थे।

गुजरात भाजपा के प्रवक्ता चुनावी रणनीति के तहत कांग्रेस व उसके राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। चुनावी सभा व रैलियों में भाजपा प्रदेश भर में इस मुद्दे को उठा रही हैं।

यह भी पढ़ें: BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, नकवी बोले- कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।