विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जगदलपुर जिले में मुठभेड़ में मारे गए कुछ नक्‍सली

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sat, 18 Apr 2015 11:59 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2015 12:11 PM (IST)

दरभा ब्‍लॉक के मोदेनार में शनिवार सुबह पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

News Article Hero Image

जगदलपुर, योगेंद्र ठाकुर। दरभा ब्लॉक के मोदेनार में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। एएसपी विजय पांडेय ने घटना की पुष्टि की है। मोदेनार में पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली।

जानकारी के मुताबिक दरभा ब्लॉक की आउट पोस्ट मोदेनार चौकी के लिए सुबह पखनार से जवानों की एक पार्टी रवाना हुई थी। उनके मोदेनार चौकी पहुंचते ही करीब 50-60 नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इधर जवानों ने भी नक्सलियों की फायरिंग का जवाब दिया, जिसमें कुछ नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।

पढ़ेंः कुख्यात नक्सली कमांडर सहित चार गिरफ्तार, हथियार, विस्फोटक बरामद