विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्सलियों ने हर घर से मांगा एक बच्चा

By Edited By:
Published: Tue, 02 Sep 2014 06:09 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 02 Sep 2014 11:24 PM (GMT+05:30)

बिहार के लखीसराय जिले के नक्सल प्रभावित कजरा, पीरी बाजार व चानन थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सभी परिवारों से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सुमन कुमार सुमन, लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले के नक्सल प्रभावित कजरा, पीरी बाजार व चानन थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सभी परिवारों से संगठन के लिए एक बालक व बालिका देने का फरमान जारी किया है।

गत एक माह से जंगली-पहाड़ी क्षेत्र के गांवों के अलावा रिहायशी इलाकोंमें घूमकर संगठन के लोग यह फरमान सुना रहे हैं। नक्सलियों के भय से अब तक 10 से 15 वर्ष के 100 बालक-बालिकाओं को लोग संगठन को सौंप चुके हैं।

नक्सली दस-दस की संख्या में बाल दस्ते तैयार कर रहे हैं। बच्चों को दौड़ने, लाठी, भाला, तलवार, बंदूक, रायफल चलाने के अलावा बम बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाल दस्तों में शामिल बच्चे विद्यालयों में नामांकित हैं, लेकिन वे विद्यालय जाने के बदले नक्सली प्रशिक्षण केंद्रों में जाते हैं।

नक्सलियों के भय से थानों के चौकीदार शाम होने के बाद गश्त पर नहीं जा पाते। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मेरी जानकारी में इस तरह की बात नहीं है। सूचना मिलते ही कार्रवाई होगी।

पढ़ें: नक्सलियों तक पहुंच रहे खनन के विस्फोटक