विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनी सोरी की मदद करें नक्सली : अग्निवेश

By Edited By:
Published: Thu, 03 Apr 2014 02:05 AM (IST)Updated: Thu, 03 Apr 2014 03:01 AM (IST)

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने नक्सलियों से छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी सोनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रायपुर, नई दुनिया ब्यूरो। सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने नक्सलियों से छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी सोनी सोरी की चुनाव में मदद करने की अपील की है। बुधवार को सोरी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे अग्निवेश ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव का बहिष्कार और हिंसा सही नहीं है।

अग्निवेश ने कहा कि नक्सलियों को लोगों को वोट डालने से रोकने की बजाय आदिवासी हितों के लिए काम करने वालों के पक्ष में मतदान कराने की अपील करना चाहिए। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से विरोध के बावजूद प्रचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे आदिवासी मुद्दों के आधार पर सोरी का समर्थन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बस्तर में सोरी का विरोध कर रहे नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार की अपील की है। नक्सलियों से संबंध के आरोप में करीब दो साल जेल में रहने के बाद हाल ही में सोरी जमानत पर रिहा हुई हैं।

पढ़ें : लोकप्रियता घटती देख पीछे हट रहे आप प्रत्याशी