विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशियां मनाओ अंकल दिग्गी, मोदी पर लगा आजीवन बैन

By Edited By:
Published: Thu, 26 Sep 2013 06:07 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 27 Sep 2013 01:24 AM (GMT+05:30)

शिव के घर में नमो के जलवे का ही असर था की जहां महाकुंभ रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शिव के घर में नमो के जलवे का ही असर था की जहां महाकुंभ रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा वहीं, फेसबुक पर टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। फेसबुक पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहने वाले उनको देश के भावी प्रधानमंत्री के रूप में देख रहे हैं। फेसबुक पर देश की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और दिग्विजय पर भी निशाना साधा गया है। इससे कहीं आगे बढ़ते हुए एक फेसबुकिये ने तो नरेंद्र मोदी और ललित मोदी के अंतर को लेकर राहुल बाबा की समझ पर भी सवालिया निशान लगा दिया। भाजपा भोपाल रैली को लेकर फेसबुक पर आए कुछ खास कमेंट इस प्रकार है..

पढ़ें: भाजपा का ताकत के साथ एका का संदेश

दीपिका अरोड़ा:

बढि़या.. आगे बढ़ो

*****

अश्विनी शर्मा:

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे।

*****

::: नमो नमो :::

::: मोदी लाओ देश बचाओ :::

जय मोदी राज

*****

राज सोनी:

वोट देते समय याद रहे, ..2जी याद रहे, कामनवेल्थ याद रहे,..जीजा जी ..डायन जी.. कोयला याद रहे, ..सैन्य हेलीकाप्टर और ट्रक याद रहें, ..जन लोकपाल याद रहे, काला धन याद रहे, ..डीजल पेट्रोल याद रहे, ..हमारे प्यारे सैनिकों के कटे हुए सर याद रहे, ..अजमेर का लंच याद रहे, ..1984 और असम का कत्लेआम याद रहे, ..लद्दाख में घुसता चीन याद रहे, ..एफडीआइ याद रहे, ..रेलवे के मामा-भांजा याद रहें, ..पेशाब से डेम भरता एनसीपी का मंत्री याद रहे, ..मजबूरी में जकड़ी सीबीआइ याद रहे, ..संसद में चलती पोर्न फिल्में याद रहे, ..कैश फॉर वोट याद रहे, ..गोपाल कांडा के कांड याद रहे, ..हर महीने ट्रान्सफर होता अशोक खेमका याद रहे, ..घोटालों को पकड़ती देश की बेटी दुर्गा शक्ति याद रहे.. याद रखें ''आपकी कमजोर याददाशत ही कांग्रेस की संजीवनी है.. आइये सब मिलकर इस व्यवस्था को बदलें.... जय हिन्द!!! कांग्रेस को वोट दोगे तो हमारे बच्चे भिखारी पैदा होंगे।''

*****

महेश:

इतनी महान सभ्यता थी भारत की हमने उसको खो दिया, लेकिन डरना मत वीरों अब आ रहे हैं नरेंद्र मोदी। 2जी, कोल गेट आदि..! बहुत हुए घोटाले इस देश में, सीबीआइ को दुरुपयोग होता रहा है इस देश में, भ्रष्टाचारियों ने लूट मचा दी है इस देश में। हर दिन दुष्कर्म हो रहे हैं इस देश में, इतने बेहाल है कि जनता ने जनतंत्र पर आस ही छोड़ दी, लेकिन डरना मत वीरों अब आ रहे हैं नरेंद्र मोदी सर..।

*****

पवन शर्मा:

टीवी आन करो तो मोदी जी,

न्यूज लगाओ तो मोदी जी,

फेसबुक लाग इन करो तो मोदी जी,

रिपोर्टर के मुंह में मोदी..

कैमरामैन के कैमरे में मोदी..

हर नेता के मुंह में मोदी..

भ्रष्टाचारियों के डर में मोदी

ईमानदारों की आवाज में मोदी..

झूठी सेकुलरों जिससे डरे वो मोदी

इंसानों के हौसले में मोदी,

देश को जरूरत जिस प्रधानमंत्री

की वो मोदी,

और कांग्रेस मीडिया और

जो देश का भला ना चाहते वो डरते है जिस

नाम से वो है मोदी..।

*****

निदा अहमद:

भारत का टाइगर.. मोदी और केवल मोदी। मेरा अगला प्रधानमंत्री।

*****

अमन चौधरी:

यार इतना भी मोदी मोदी मत करो.. बेचारा मनमोहन बार-बार मैडम से पूछ रहा है, 'मैडम मैं अब पीएम हूं कि नहीं हूं!!!'

*****

प्रफुल्ल कुमार सिन्हा:

गली-गली में शोर है कांग्रेसी चोर हैं। साइकिल की हैंडल टूटी है, सपा की किस्मत फूटी है। हाथी भागा जंगल में, बसपा नहीं इस दंगल में। नीतीश तो एक छलावा है, विकास तो महज दिखावा है। लालटेन का सीसा फूट गईल, जनता इनसे रूठ गईल। जन-जन का यह नारा है, कमल पर बटन दबाना है।

*****

अंत में फेसबुकिया मोहित साहू का मजेदार चुटकुला आपके लिए..

दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के घर पहुंचे ही थे की पटाखों की आवाजें सुनाई दी, अंदर जाकर देखा तो राहुल गांधी आतिशबाजी कर रहे थे।

दिग्विजय: अरे राहुल जी आज न ईद हैं ना दिवाली फिर ये पटाखे किसलिए?

राहुल: अरे खुशियां मनाओ अंकल जी, बीसीसीआइ ने मोदी पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया हैं। हुरेरेरेरेर्रे

दिग्विजय: ओ मेरे डफोलचंद, बीसीआइ ने ललित मोदी पर पाबंदी लगाई हैं नरेंद्र मोदी पर नहीं।

राहुल: अंकल जी, शब्दों पे गौर ना करो.. भावनाओं को समझो। ये नरेंद्र या ललित में क्या रखा है, मोदी पर ध्यान केंद्रित करो।

दिग्विजय: बबुआ बोल तो तू ठीक ही रहा है, चल दो पटाखे मुझे भी दे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर