Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ट्रेन में नैनीताल की महिला से दुष्कर्म

    By Edited By:
    Updated: Wed, 06 Aug 2014 01:29 AM (IST)

    बिहार के बक्सर जिले में सोमवार देर शाम चौसा स्टेशन से पहले चलती ईएमयू सवारी गाड़ी में उत्तराखंड की 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता नैनीताल जिले के हल्द्वानी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और पति से परेशान होकर घर छोड़ आई है।

    बक्सर [जागरण संवाददाता]। बिहार के बक्सर जिले में सोमवार देर शाम चौसा स्टेशन से पहले चलती ईएमयू सवारी गाड़ी में उत्तराखंड की 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता नैनीताल जिले के हल्द्वानी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और पति से परेशान होकर घर छोड़ आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीआरपी ने पीड़िता को कैमूर जिले के कुदरा अल्पावास गृह में भेज दिया है। उसके पास महज एक पर्स है, जिसमें तीन सौ रुपये हैं। पीड़ित महिला को बिहार के किसी गांव में जाना था। अनजाने में वह ईएमयू सवारी गाड़ी में सवार हो गई। गहमर स्टेशन के बाद सवारी गाड़ी में बहुत कम यात्री रह गए थे।

    इसी का लाभ उठाकर ट्रेन में समोसा बेचने वाले वेंडर ने दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसकी आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसका पति उसे छोड़कर किसी और के साथ विवाह करना चाहता है। इसी वजह से वह दिमागी रूप से परेशान है और घर से निकल गई थी।

    पढ़े: 'लापता किशोरी ढूंढो वरना पुलिस को जेल में डाल दूंगी'