विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, आरपीएफ कमांडर को किया गया सस्पेंड

By Edited By:
Published: Sun, 06 Jul 2014 09:04 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jul 2014 12:54 PM (IST)

अमृतसर के रेलवे स्टेशन पर बने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) थाने के प्रभारी व कंपनी कमांडर को शुक्रवार को आठ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमृतसर, [हरजिंदर सिंह शैली]। अमृतसर के रेलवे स्टेशन पर बने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) थाने के प्रभारी व कंपनी कमांडर को शुक्रवार को आठ घंटों के लिए सस्पेंड किया गया। आठ घंटों तक सस्पेंड रहने के बाद रेलवे ने दोबारा कंपनी कमांडर को बहाल करने के आदेश दिए। आरपीएफ के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर वीके मीणा की ड्यूटी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा में प्रधानमंत्री की आमद को लेकर लगाई गई थी। फिरोजपुर रेलवे डिवीजन ने आरपीएफ के कंपनी कमांडर वीके मीणा की ड्यूटी लगाई थी कि वह डॉग स्क्वॉयड को लेकर कटरा रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। लेकिन, वीके मीणा प्रधानमंत्री की रैली स्थल पर डॉग स्क्वॉयड लेकर नहीं पहुंचे।

प्रधानमंत्री के समारोह में डॉग स्कवॉयड लेकर न पहुंचने को लेकर फिरोजपुर डिवीजन ने आरपीएफ के अमृतसर के कंपनी कमांडर वीके मीणा को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। वहीं 8 घंटों बाद ही वीके मीणा को दोबारा बहाल कर दिया गया।

पढ़ें: आस्था की पटरी पर चलेगी विकास की रेलगाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।