विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काशी में चहुंओर मोदी

By Edited By:
Published: Fri, 09 May 2014 01:48 AM (IST)Updated: Fri, 09 May 2014 10:46 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के बहाने उत्तर प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए बृहस्पतिवार को शक्ति प्रदर्शन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाराणसी, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के बहाने उत्तर प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए बृहस्पतिवार को शक्ति प्रदर्शन किया। नरेंद्र मोदी को बेनियाबाग में सभा की अनुमति न देने के निर्णय के खिलाफ भाजपा को चुनाव के इस अंतिम चरण में दम दिखाने का मौका मिला और इसका भरपूर लाभ लेते हुए पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बीएचयू द्वार पर महामना मालवीय की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। चिलचिलाती धूप में करीब साढ़े तीन घंटे तक चले धरने में मोदी-मोदी की गूंज थी।

रज्च्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, अनंत कुमार, विजय गोयल, रामेश्वर चौरसिया व पंकज सिंह ने महामना की प्रतिमा के समक्ष बैठकर धरने की अगुवाई की। प्रशासन द्वारा बेनियाबाग में रैली की अनुमति न देने पर बुधवार को ही भाजपा ने बृहस्पतिवार को धरना देने का एलान कर दिया था। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम लंका स्थित धरनास्थल पहुंचने लगा। दोपहर लगभग 12 बजे शीर्ष नेताओं के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया। मोदी के समर्थन में हर ओर नारे गूंजने लगे। धरने के चलते लंका क्षेत्र से चहुंओर निकलने वाली सड़कों पर भीषण जाम लग गया। धरना करीब दो बजे तक चला। इसी दौरान दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकैया नायडू, रविशंकर प्रसाद व डॉ. हर्षवर्धन के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर विरोध जताया। इन लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत को भेदभाव बरते जाने के आरोप वाला ज्ञापन सौंपा। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस करके आयोग पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा, आयोग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

*****

'आरती न कर पाने के लिए मां गंगा से क्षमा मांगता हूं। लोग जानते हैं कि मां का प्यार राजनीति से ऊपर होता है।'

- ट्विटर पर नरेंद्र मोदी

*****

'चुनाव आयोग के सारे नियम सिर्फ नरेंद्र मोदी के लिए ही हैं क्या। वाराणसी में जो चार अनुमति मिलीं, उनमें से दो हेलीकॉप्टर उतारने और उड़ाने की थीं। यह पक्षपात नहीं तो क्या है।' -अरुण जेटली

*****

'अब चुनाव आयोग ही आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है। हम इस अन्याय को स्वीकार नहीं करेंगे। वाराणसी की जनता के साथ मिलकर आवाज बुलंद करेंगे।' -अमित शाह

पढ़े: मेरा मौन वाणी से ज्यादा प्रखर

कांग्रेस ने अब मोदी की जाति पर उठाए सवाल