विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सबसे लोकप्रिय राजनेता और कुशल प्रशासक हैं मोदी

By Edited By:
Published: Tue, 17 Sep 2013 08:15 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2013 09:16 AM (IST)

वर्तमान समय में भारत के सबसे लोकप्रिय राजनीतिज्ञ और 2014 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वर्तमान समय में भारत के सबसे लोकप्रिय राजनीतिज्ञ और 2014 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वड़नगर में हुआ था। वह वर्तमान में गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। नरेंद्र मोदी गुजरात में सबसे अधिक समय तक राज करने वाले मुख्यमंत्री हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 2002, 2007 और 2012 में विधानसभा चुनाव में लगातार तीन बार शानदार जीत हासिल की।

मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा चुनाव अभियान

नरेंद्र मोदी को अपने बचपन में कई तरह की विषमताओं एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा लेकिन अपने मजबूत चरित्रबल एवं साहस से उन्होंने तमाम अवरोधों को अवसर में बदल दिया, विशेषकर जब उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज तथा विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। उन दिनों वे कठोर संघर्ष के दौर से घिरे थे, लेकिन अपने जीवन-समर को उन्होंने सदैव एक योद्धा-सिपाही की तरह लड़ा है। आगे कदम बढ़ाने के बाद वे कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखते, साथ-साथ पराजय उन्हें स्वीकार नहीं है। अपने व्यक्तित्व की इन्हीं विशेषताओं के चलते उन्होंने राजनीति शास्त्र विषय के साथ अपनी एम.ए की पढ़ाई पूरी की।

87 फसदी लोगों ने मोदी को पीएम पद का हकदार माना

1984 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ [आर.एस.एस] के स्वयं सेवक बनें। यहीं उन्हें निस्वार्थता, सामाजिक दायित्वबोध, समर्पण और देशभक्ति के विचारों को आत्म सात करने का अवसर मिला। अपने संघ कार्य के दौरान नरेंद्र मोदी ने कई मौकों पर महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई। जैसे 1974 में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाया गया आंदोलन हो, या [जून 1975 से जनवरी 1977] तक 19 महीने चला अत्यंत प्रताड़ित करने वाला आपात काल।

भाजपा में प्रवेश1987 में भाजपा [भारतीय जनता पार्टी] में प्रवेश कर उन्होंने राजनीति की मुख्यधारा में कदम रखा। सिर्फ एक साल के अंदर ही उनको गुजरात इकाई के प्रदेश महामंत्री के रूप में पदोन्नत कर दिया गया। तब तक उन्होंने एक अत्यंत ही कार्यक्षम व्यवस्थापक के रूप में प्रतिष्ठा हासिल कर ली थी। पार्टी को संगठित कर उसमें नई शक्ति का संचार करने का चुनौतीपूर्ण काम भी उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस दौरान पार्टी को राजनीतिक गति प्राप्त होती गई और अप्रैल, 1990 में केंद्र में साझा सरकार का गठन हुआ। हालांकि यह गठबंधन कुछ ही महीनों तक चला, लेकिन 1995 में भाजपा अपने ही बलबूते पर गुजरात में दो तिहाई बहुमत हासिल कर सत्ता में आई।

नरेंद्र मोदी की छवि एक कठोर प्रशासक और कड़े अनुशासन के आग्रही की मानी जाती है, लेकिन साथ ही अपने भीतर वे मृदुता एवं साम‌र्थ्य की अपार क्षमता भी संजोये हुए हैं। नरेंद्र मोदी को शिक्षा-व्यवस्था में पूरा विश्वास है। एक ऐसी शिक्षा-व्यवस्था जो मनुष्य के आंतरिक विकास और उन्नति का माध्यम बने एवं समाज को अंधेरे, मायूसी और गरीबी के विषचक्र से मुक्ति दिलाये। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नरेंद्र मोदी की गहरी दिलचस्पी है। उन्होंने गुजरात को ई-गवर्नड राज्य बना दिया है और प्रौद्योगिकी के कई नवोन्मेषी प्रयोग सुनिश्चित किये हैं। 'स्वागत ऑनलाइन' और 'टेलि फरियाद' जैसे नवीनतम प्रयासों से ई-पारदर्शिता आई है, जिसमें आम नागरिक सीधा प्रशासन केच् उच्चतम कार्यालय का संपर्क कर सकता है। नरेंद्र मोदी यथार्थवादी होने के साथ ही आदर्शवादी भी हैं। उनमें आशावाद कूटकूट कर भरा है। वह मानते हैं कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए स्पष्ट दृष्टि, उद्देश्य या लक्ष्य का परिज्ञान अत्यंत ही आवश्यक गुण हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर