विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी बोले,अब हाथ की सफाई नहीं करने देना

By Edited By:
Published: Fri, 28 Mar 2014 08:30 PM (IST)Updated: Sat, 29 Mar 2014 07:21 AM (IST)

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर व्यंग्य करते हुए कहा कि हाथ को पहचानो। पहले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जबलपुर, नई दुनिया। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर व्यंग्य करते हुए कहा कि हाथ को पहचानो। पहले ये हाथ मिलाते हैं और देखते ही देखते हाथ की सफाई शुरू कर देते हैं। अब सफाई नहीं करने देना है।

बहुत लूटा गया, तोड़ा गया। देश के नौजवानों का भविष्य बनाना है। दिल्ली में कहने को सरकार नहीं बनानी है। गड्ढे भरने के साथ ही 60 साल की खाई को भी पाटना है। वह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

पढ़ें: पवार बोले, प्रधानमंत्री बनने की जल्दी में हैं मोदी

कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़ रहे अनाज को गरीबों को बांटने कहा था। तब केंद्र सरकार ने ऐसा करने से मना कर दिया। उस समय इस पार्टी के नेताओं को गरीब की याद नहीं आई और बाद में वह अनाज जब सड़ गया तो केंद्र ने उसे 80 पैसा प्रति किलो के भाव से शराब बनाने वाली कंपनियों को बेच दिया। ताकि शराब बने, लोग पीये और होश में न रहें लेकिन अब समय बदल गया है। लोग होश में हैं और संप्रग सरकार को सबक सिखाने के लिए कमर कसे हुए हैं। उन्होंने केंद्र पर गैर कांग्रेसी प्रदेश सरकारों से भेदभाव का आरोप लगाया।

इससे पहले मोदी ने मंडला जिले के महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित सभा में कहा कि 2014 का चुनाव भव्य भारत, दिव्य भारत, मजबूत नीव रखने का चुनाव है। उन्होंने उपस्थित भीड़ से चुनाव में भारी मतदान कर राजग सरकार वापस लाने का आह्वान किया। एक बार फिर राहुल पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे कहीं जाते हैं तो लोगों से क्या बात करते हैं? क्या उन्होंने महंगाई के लिए कुछ कहा? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए नरेंद्र मोदी ने उनको सफल प्रशासक के साथ ही विकास का मॉडल बनाने वाला बताया।

फिसल गई जुबान

मोदी से पहले अपने संबोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र पर भेदभाव के आरोप लगाए थे। इस पर मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि मैं शिवराज की पीड़ा को समझता हूं। मैं भी सीएम रहा हूं। वह यह भूल गए कि वे अभी भी गुजरात के सीएम हैं।