विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के मददगारों का है तीसरा मोर्चा: मोदी

By Edited By:
Published: Tue, 11 Feb 2014 03:09 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2014 09:09 PM (IST)

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा पहुंचकर वहां की नवीन पटनायक सरकार को विकास ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भुवनेश्वर। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा पहुंचकर वहां की नवीन पटनायक सरकार को विकास के मुद्दे पर घेरा। तीसरे मोर्चे के गठन के प्रयासों की खिल्ली उड़ाते हुए कहा, चुनाव पास आते ही कुछ दल नया राग अलापने लगते हैं, वास्तव में ये दल चुनाव बाद कांग्रेस की सरकार को बचाने का कार्य करते हैं। मोर्चा बनाने के लिए गठजोड़ करने जा रहे 11 में से नौ दलों का यही रिकॉर्ड है। यही दल पूर्वी भारत के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार हैं।

मोदी ने कहा, सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद किया, वामपंथी दलों ने बंगाल का कबाड़ा किया और बीजद ने ओडिशा को पीछे कर दिया। चुनाव के समय तीसरे मोर्चे का नकाब ओढ़ने वाले इन दलों को बेनकाब करने की जरूरत है। जनता को इनसे अपने पिछड़ेपन का बदला लेना है। उन्होंने कहा, बीजू पटनायक की आत्मा अगर ओडिशा की यह दशा देख रही होगी- तो वह बहुत दुखी होगी। मोदी ने कहा कि वह पूर्व के इस प्रदेश में कोई वादा करने नहीं बल्कि इरादा लेकर आए हैं। यहां की जनता मौका दे, वह काम करके दिखाएंगे।

डिनर के बहाने भाजपा सांसदों को संदेश देंगे नमो

अब भाजपा भी बोलेगी काशीराम की जय

मोदी की ओर झुकने लगा अमेरिका, वेलेंटाइन डे पर मोदी से मिलेंगी अेमरिकी राजदूतमोदी के न्यूड हुई मेघना

भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा, यहां बड़े लोग आए थे लेकिन क्या वह महंगाई के मुद्दे पर कुछ बोले ? क्या उन्होंने भ्रष्टाचार पर एक भी शब्द कहा ? जाहिर है उनका इशारा हाल ही में ओडिशा आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर था। मोदी ने कहा, कांग्रेस सिर्फ लोगों को भ्रमित करती है। वह मुद्दे को जिंदा बनाए रखने के लिए गरीबी, पिछड़ापन, बेरोजगारी की समस्याओं को बनाए रखना चाहती है। उसकी नीयत में खोट है। वह मतदाताओं की तरह दलों को भी अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती है। मतलब निकल जाने के बाद उन्हें भूल जाती है या फेंक देती है। इसलिए समस्याओं से मुक्ति के लिए वह कांग्रेस मुक्त देश की बात कहते हैं। ओडिशा से गुजरात के रिश्ते का उल्लेख करते हुए मोदी बोले कि उनके प्रदेश में सर्वाधिक बोली जाने वाली दूसरी भाषा ओड़िया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर