विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

By Edited By:
Published: Tue, 09 Sep 2014 01:36 PM (GMT+05:30)

उत्तरी कश्मीर में सैन्य बलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। सैन्य बलों ने यह कार्रवाई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। उत्तरी कश्मीर में सैन्य बलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। सैन्य बलों ने यह कार्रवाई कश्मीर घाटी के हंदवाड़ा इलाके में सीमा की निगरानी में निकले सैन्य गश्ती दल पर की गई फायरिंग के बाद की।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सैन्य बलों और आतंकी के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक विदेशी आतंकी को मार गिराया गया है। इस मामले में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। गौरतलब है कि सीमा पार से आतंकियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश लगातार जारी है। जिसे समय-समय पर सेना के जवानों द्वारा नाकाम करने की कोशिश की जाती रही है।

14 घंटे चली मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

मुठभेड़ में दो और आतंकी ढेर