विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्‍यप्रदेश ने बीमारू राज्‍य होने का कलंक मिटा दिया : जेटली

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sat, 30 May 2015 07:39 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 07:55 PM (IST)

केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली ने कहा है कि मध्यप्रदेश पर लगे बीमारू राज्य का कलंक कुछ ही समय में मिटा दिया गया।

News Article Hero Image

होशंगाबाद। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अथक प्रयासों ने मध्यप्रदेश पर लगे बीमारू राज्य का कलंक कुछ ही समय में मिटा दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि होशंगाबाद में कृषि महाविद्यालय खोला जायेगा।

जेटली एवं चौहान होशंगाबाद के पवारखेड़ा में 88 एकड़ में निर्मित 210 करोड़ लागत के देश के सबसे बड़े विश्व-स्तरीय लॉजिस्टिक हब का लोकार्पण और किसान महा-सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

जेटली ने कहा कि मध्यप्रदेश रेल सुविधा की दृष्टि से पूरे देश से जुड़ा हुआ है। केन्द्र में होने के कारण चारों दिशाओं के लिये यहाँ से रेलमार्ग हैं। इस दृष्टि से यहां विकास की अनंत संभावनाएं हैं। उन्होंने लॉजिस्टिक हब को मध्यप्रदेश की प्रगति में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे किसानों का उत्पादन देश के हर स्थान पर पहुंच पायेगा और होशंगाबाद का पूरे देश में महत्व बढ़ेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा और यह क्षेत्र आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गेहूं के उत्पादन में मध्यप्रदेश पंजाब और हरियाणा से आगे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य फसलों के साथ ही जिन किसानों के पास 5 एकड़ भूमि है तो उन्हें फल-फूल, औषधि और सब्जियों की खेती करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये खाद्य प्र-संस्करण के छोटे-छोटे कारखाने सरकार लगायेगी। कुटीर उद्योगों का जाल पूरे प्रदेश में बिछाया जायेगा। इस मौके पर मण्डी बोर्ड के कर्मचारियों ने नेपाल भूकम्प पीड़ितों की सहायता के लिये 51 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।