विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा में चौथे दिन भी विपक्ष का हंगामा, कल तक स्थगित

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 20 Jul 2017 12:12 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 12:36 PM (IST)

मानसून सत्र के चौथे दिन भी लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण बाधित रही।

लोकसभा में चौथे दिन भी विपक्ष का हंगामा, कल तक स्थगित
लोकसभा में चौथे दिन भी विपक्ष का हंगामा, कल तक स्थगित

नई दिल्‍ली (प्रेट्र)। संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को लोकसभा में किसानों के मु्द्दे पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया जिसके कारण लोकसभा को दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
सदन में कार्यवाही की शुरुआत के साथ ही हंगामे के कारण लोकसभा को पहले 20 मिनट तक के लिए स्थगित किया गया था और बाद में इसे दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

दलित और अल्पसंख्यकों पर होने वाला अत्याचार, किसानों की आत्महत्या, भीड़ हिंसा का मामला और कथित गोरक्षकों की हिंसा के मामले के साथ विपक्ष ने सरकार को घेर लिया है।
यह भी पढ़ें: लोकसभा में बोले मुलायम सिंह, हमले की तैयारी कर चुका है चीन