Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जानें दुनिया के सात महाद्वीप में कौन-सा देश है कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Thu, 23 Apr 2020 08:29 PM (IST)

    वर्तमान में अंटार्कटिका को छोड़कर दुनिया के सभी छह महाद्वीप कोरोना वायरस का दंश झेलने को मजबूर हैं।

    जानें दुनिया के सात महाद्वीप में कौन-सा देश है कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित

    नई दिल्‍ली। कोरोना की मार यूं तो पूरी दुनिया ही झेल रही है, लेकिन कहीं कहीं पर इसका प्रकोप दूसरे देशों की तुलना में काफी कम रहा है। इस जानलेवा वायरस की चपेट में पूरी दुनिया के करीब 2646462 लोग अब तक आ चुके हैं। इसकी वजह से 184353 मरीजों की जान चली गई है और 723734 मरीज ठीक भी हुए हैं। हर रोज पूरी दुनिया में हजारों की तादाद में इसके मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं, अब तक इसकी वैक्‍सीन न बन पाने की वजह से भी इनकी संख्‍या लगातार बढ़ रही है। दुनिया के सात महाद्वीपों की बात करें तो इसके प्रकोप से केवल अंटार्कटिका ही अब तक बचा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एशिया की बात करें तो इसमें दुनिया के 50 देश शामिल हैं। इन पचास देशों में दुनिया की करीब साठ फीसद आबादी रहती है। इस महाद्वीप में कोरोना से यदि कोई सबसे प्रभावित देश है तो वो चीन है, जहां से इसकी शुरुआत भी हुई थी। कोरोना वायरस से प्रभावित दुनिया के टॉप 10 देशों की सूची में चीन 9वें नंबर पर है और 10वें नंबर पर रूस है। चीन में 82798 मामले सामने आए हैं और अब तक 4632 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, रूस की बात करें तो यहां पर 62773 मामले अब तक सामने आए हैं ओर 555 मरीजों की मौत हो चुकी है। तुर्की इस महाद्वीप का दूसरा ऐसा देश है जो कोरोना की सबसे अधिक मार झेल रहा है। ये इस सूची में सातवें नंबर पर है और यहां पर अब तक 98674 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 2376 मरीजों की यहां जान भी जा चुकी है।

    यूरोप की बात करें तो इसमें 51 देश शामिल हैं। वर्तमान में स्‍पेन कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है और कोरोना वायरस से प्रभावित दुनिया के टॉप 10 देशों की सूची में चीन दूसरे नंबर पर है इसके बाद तीसरे नंबर पर इटली है। स्‍पेन में जहां अब तक कोरोना वायरस के 209389 मामले सामने आए हैं वहीं इटली में 187327 मामले अब तक सामने आए हैं। स्‍पेन में इसकी वजह से मारे गए मरीजों की संख्‍या 21717 है और इटली में 25085 मरीज अब तक इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।

    उत्‍तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल 23 देश आते हैं जिसमें अमेरिका इस जानलेवा कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। कोरोना वायरस से प्रभावित दुनिया के टॉप 10 देशों की सूची में अमेरिका पहले नंबर पर है। ये देश सिर्फ मरीजों के मामले में ही पहले नंबर पर नहीं है, बल्कि इससे हुई मौतों के मामले में भी पहले नंबर पर है। यहां पर अब तक 849092 मामले सामने आ चुके हैं और 47681 मरीजों की जान अब तक जा चुकी है। आपको बता दें कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत भी है।

    दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कुल 12 देश आते हैं। इसी महाद्वीप के अंदर दुनिया का सबसे बड़ा अमेजन जंगल भी है जिसको दुनिया का दिल भी कहा जाता है। इस जंगल की वजह से ही दुनिया लोगों को सबसे अधिक ऑक्‍सीजन या साफ हवा मिलती है। इसमें शामिल देश ब्राजील इस वक्‍त कोरोना की सबसे अधिक मार झेल रहा है। यहां पर अब तक इस वायरस से संक्रमित 46182 मामले सामने आ चुके हैं और 2924 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। आपको बता दें कि ब्राजील कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की सूची में 11वें नंबर पर है। इसी महाद्वीप का देश पेरू भी इससे अछूता नहीं है। यहां पर इसके 19250 मरीज सामने आ चुके हैं और 530 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। यह इस सूची में 18वें नंबर पर है।

    अफ्रीका महाद्वीप में कुल 54 देश आते हैं। इसके अलावा यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा सहारा रेगिस्‍तान भी है जो इस पूरे महाद्वीप के करीब 25 फीसद भूभाग पर फैला है। इस महाद्वीप में आने वाला देश डॉमनिक रिपब्लिक इस वक्‍त कोरोना संकट से बुरी तरह से प्रभावित है। यहां पर इसके अब तक 5300 मामले सामने आए हैं और 260मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका में 3635 मामले सामने आए हैं और 65 मरीजों की जान अब तक इस वायरस की वजह से जा चुकी है।

    ऑस्‍ट्रेलिया महाद्वीप में कुल 14 देश आते हैं। अंटार्कटिका के बाद ये दूसरा ऐसा महाद्वीप है, जहां बेहद कम लोग रहते हैं। आपको हैरत होगी, लेकिन ये सच है कि दुनिया की कुल आबादी का केवल 0.2 फीसद लोग ही यहां पर रहते हैं। इसके बाद भी यह महाद्वीप इस जानलेवा वायरस से अछूता नहीं रहा है। यहां का ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड इससे सबसे अधिक प्रभावित हैं। ऑस्‍ट्रेलिया में जहां अब तक 6660 मामले सामने आए हैं वहीं 75 मरीजों की मौत भी हो गई है। इसके अलावा न्‍यूजीलैंड में 1451 मामले अब तक सामने आए हैं और 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

    ये भी पढ़ें:- 

    ...तो इस वजह से भी कोविड-19 की वैक्‍सीन बनाने में हो सकती है दिक्‍कत, रिसर्च में हुआ खुलासा

    कोरोना से संक्रमित इंसान में क्‍यों नजर नहीं आते हैं लक्षण, जानें क्‍या कहती है रिसर्च रिपोर्ट

    पहले से तय है किम के वारिस की भूमिका, कोई अनहोनी होने पर वही करेगी देश का नेतृत्‍व

    लॉकडाउन ने वो कर दिखाया जिसको करने में दुनिया भर की सरकारें अब तक नाकाम हो रही थीं