यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने भेजा महबूबा मुफ्ती को न्यौता
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती को सरकार बनाने के लिए औपचारिक तौर पर न्यौता भेजा है।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती को सरकार बनाने के लिए औपचारिक तौर पर न्यौता भेजा है। यह शपथ ग्रहण समारोह 4 अप्रेल को सुबह 11 बजे होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री समेत राज्य के पूर्व सीएम भी हिस्सा लेंगे। सरकार गठन के बाद राज्य में लगा राष्ट्रपति शासन भी खत्म हो जाएगा जो मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद सरकार न बनने की सूरत में लगाया गया था।
मुख्यमंत्री के तौर पर पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के शपथ समारोह में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और जितेंद्र सिंह हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए महबूबा मुफ्ती की तरफ से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह को भी न्यौता दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद उमर ने ट्वीट करके दी है। उमर ने ट्वीट कर कहा है कि महबूबा साहिबा ने उन्हें फोन कर 4 अप्रेल को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें न्यौता दिया है। महबूबा, उप मुख्यमंत्री पद के लिए डा. निर्मल सिंह व अन्य काउंसिल मंत्रियों द्वारा सोमवार सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ली जाएगी।
महबूबा संग सरकार बनाकर भाजपा ने बेच दिया श्यामा प्रसाद का सपना: कुमार विश्वास
महबूबा मुफ्ती चार अप्रैल को लेंगी सीएम पद की शपथ
शपथ लेने से एक दिन पहले कल यानि रविवार को महबूबा जम्मू पहुंचेंगी। वहां वे मंत्रालय व कार्यभार के बंटवारे के संबंध में पार्टी नेताओं व भाजपा नेता डा. निर्मल सिंह के साथ विचार विमर्श करेंगी। नए सरकार के गठन को देखते हुए महबूबा पार्टी नेतृत्व के साथ पीडीपी के पुर्नगठन पर भी बैठक करेंगी।
इसके लिए राज्यपाल एनएन वोहरा को पीडीपी व भाजपा की ओर से संयुक्त विज्ञप्ति भेजी गयी थी। राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के नेतृत्व में हुए बैठक के दौरान भाजपा ने भी शपथ लेने की तारीख 4 अप्रैल पर मुहर लगा दी।
शिवसेना ने उठाया सवाल क्या महबूबा कहेंगी भारत माता की जय?
डा. निर्मल सिंह के आवास पर पार्टी के कोर ग्रुप ने मुलाकात की और मंत्रियों की सूची व उनके विभागों का अंतिम निर्णय लिया। नई दिल्ली के लिए रवाना होते हुए माधव ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सब तय कर लिया गया है। माधव ने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि महबूबा मुफ्ती राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। एक अच्छी, स्वच्छ व विकसित सरकार हमारी प्राथमिकता है।‘
