यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महबूबा मुफ्ती चार अप्रैल को लेंगी सीएम पद की शपथ
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सोमवार चार अप्रैल को राज्य की 13वीं और देश में पहली मुस्लिम मुख्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी।

श्रीनगर/जम्मू । पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सोमवार चार अप्रैल को राज्य की 13वीं और देश में पहली मुस्लिम मुख्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर शपथ ग्रहण की तिथि का एलान नहीं हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुफ्ती मुहम्मद सईद के राजनीतिक सलाहकार रहे अमिताभ मट्टू ने ट्वीट कर इसका खुलासा किया है।
भाजपा चाहती है नवरात्र में हो महबूबा की ताजपोशी
प्रो. मट्टू ने वीरवार रात को शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा महबूबा मुफ्ती चार अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं। ईश्वर करे कि उनकी सरकार राज्य में अमन और खुशहाली का एक नया दौर लेकर आए। राजभवन में भी चार अप्रैल को ही शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही हैं। इस संदर्भ में राजभवन में संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं मिला।
