यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महबूबा संग सरकार बनाकर भाजपा ने बेच दिया श्यामा प्रसाद का सपना: कुमार विश्वास
कुमार विश्वास ने का कहना है कि महबूबा के साथ सरकार बनाकर भाजपा ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना ही बेच दिया है।

अलीगढ़। जम्मू- कश्मीर में महबूबा मुफ्ती को बिना शर्त समर्थन देकर सरकार बना रही भाजपा पर आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने तीखा हमला बोला। कहा कि महबूबा के साथ सरकार बनाकर भाजपा ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना ही बेच दिया है।
शनिवार को एक कार्यक्रम में आए कुमार विश्वास ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर में महबूबा मुफ्ती को नहीं, उनके घोषणा पत्र को समर्थन दिया है। जो देश में दो तरह की मुद्रा के प्रचलन, संविधान की बजाय शरई कानून लागू करने समेत कश्मीर को बाकी भारत से अलग-थलग करने का समर्थन करता है। जनता ने भाजपा को देश के विकास के लिए वोट दिया, मगर वह धर्म आधारित मुद्दे उछालने में लगी है। जेएनयू में जिन कश्मीरी छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाए, उन्हें तो पुलिस ने भगा दिया और आठ निदरेष लोगों को पकड़ लिया।
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने भेजा महबूबा को सरकार बनाने का न्यौता
कन्हैया पर हुई कार्रवाई संबंधी सवाल को उन्होंने कोर्ट की आड़ लेकर टाल दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की लोकप्रियता कम हो गई है। जनता ने पहले दिल्ली में उन्हें तीन सीट दीं, फिर बिहार में हराया। हमने दिल्ली के लिए लोकपाल बिल पास कर केंद्र को भेजा, उसे ही पास नहीं किया जा रहा। यूपी में चुनाव संबंधी तैयारियों पर कुमार विश्वास ने कहा कि उससे पहले पंजाब में चुनाव होने हैं। हमने करप्शन फ्री व ड्रग्स फ्री पंजाब का नारा दिया है। वहां के सर्वे में 117 सीटों में से 90 हमें मिल रही हैं। यूपी में चुनाव पर बाद में फैसला होगा।
