विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुरंग खोदकर बैंक लॉकर से उड़ाए करोड़ों के जेवर

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Tue, 28 Oct 2014 12:59 AM (IST)Updated: Tue, 28 Oct 2014 05:27 AM (IST)

चोरों ने हरियाणा के गोहाना में पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के लॉकर से करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। इसके लिए उन्होंने खाली पड़े जर्जर भवन के अंदर से बैंक के लॉकर रूम तक करीब सौ फुट लंबी सुरंग खोद डाली। हालांकि चोर स्ट्रांग रूम नहीं तोड़ पाए जिसकी वजह से नकदी बच गई।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, सोनीपत। चोरों ने हरियाणा के गोहाना में पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के लॉकर से करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। इसके लिए उन्होंने खाली पड़े जर्जर भवन के अंदर से बैंक के लॉकर रूम तक करीब सौ फुट लंबी सुरंग खोद डाली। हालांकि चोर स्ट्रांग रूम नहीं तोड़ पाए जिसकी वजह से नकदी बच गई।

पुराने बस स्टैंड के पास पीएनबी की मुख्य शाखा में एक ही कमरे में स्ट्रांग और लॉकर रूम बनाए गए हैं। सोमवार सुबह दस बजे बैंक मैनेजर देवेंद्र मलिक ने जैसे ही स्ट्रांग रूम खोला तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर डीएसपी राजीव देशवाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो सुरंग देखकर दंग रह गए। यह सुरंग बैंक के साथ लगते जर्जर भवन तक मिली। सुरंग सौ फुट लंबी और ढाई फुट चौड़ी खोदी गई थी।

चोरों ने 88 लॉकर तोड़कर उसमें रखे आभूषण व अन्य सामान उड़ा ले गए। बैंक मैनेजर के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल चोरी से हुए नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है।

इस बीच, बैंक में लॉकर लेने वाले उपभोक्ता धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि बैंक की लापरवाही से उनका नुकसान हुआ है, लिहाजा वही भरपाई करे। घटना के विरोध में मंगलवार को गोहाना बंद रखने का फैसला किया गया है। इनेलो और कांग्रेस ने इसे समर्थन दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।