विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी को समर्थन की बात कहने वाले मलाईसामी पार्टी से बर्खास्त

By Edited By:
Published: Thu, 15 May 2014 02:26 PM (IST)Updated: Thu, 15 May 2014 02:39 PM (IST)

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने पार्टी के पूर्व सांसद के मलाईसामी को बृहस्पतिवार को अन्नाद्रमुक से बर्खास्त कर दिया। मलाईसामी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने पार्टी के पूर्व सांसद के मलाईसामी को बृहस्पतिवार को अन्नाद्रमुक से बर्खास्त कर दिया। मलाईसामी को पार्टी के मोदी को समर्थन देने की बात कहने का खामियाजा उठाना पड़ा।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मलाईसामी ने कहा था कि जयललिता, मोदी के नेतृत्ववाले राजग गठबंधन को अपना समर्थन दे सकती हैं। ऐसा इस लिए कि दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं।

जयललिता ने कहा कि मलाईसामी ने पार्टी की नीतियों के खिलाफ बयानबाजी कर पार्टी का अपमान किया है। उन्होंने पार्टी के सभी सदस्य से मलाईसामी के साथ कोई संबंध नहीं रखने को कहा है। हालांकि जयललिता ने मलाईसामी को किस वजह से पार्टी से बर्खास्त किया उसका कोई कारण नहीं बताया। जयललिता ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह अपनी रणनीति का खुलासा चुनाव परिणाम आने के बाद करेंगी।

पढ़ें: जयललिता ने खुद को बताया मोदी से बेहतर