विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयललिता ने खुद को बताया मोदी से बेहतर

By Edited By:
Published: Tue, 22 Apr 2014 03:25 AM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 08:07 AM (IST)

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे. जयललिता ने खुद को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से बेहतर बताया है। जयललिता ने तलिमनाडु की 3

News Article Hero Image

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे. जयललिता ने खुद को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से बेहतर बताया है। जयललिता ने तलिमनाडु की 39 और पुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट पर अपने 51 दिनों के ताबड़तोड़ प्रचार अभियान को सोमवार को पूरा किया। जयललिता ने तमिलनाडु में अपने प्रशासन को गुजरात में मोदी के शासन से बेहतर बताया। राज्य में 24 अप्रैल को मतदान होगा।

जयललिता ने अगली सरकार में अपने हितों की रक्षा के लिए अन्नाद्रमुक को वोट देने की अपील की। मोदी से तुलना करते हुए जयललिता ने विभिन्न पैमानों पर तमिलनाडु को गुजरात से बेहतर बताते हुए मतदाताओं से सवाल किया कि कौन बेहतर प्रशासक है, गुजरात का मोदी या तमिलनाडु की महिला? जवाब में उमड़ी भीड़ ने उनके समर्थन में नारे लगाए। अन्नाद्रमुक प्रमुख ने भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मोर्चो पर द्रमुक और कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया।

पढ़ें : चौंका सकते हैं तमिलनाडु के नतीजे