Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महंगाई की माया, मायानगरी मुंबई दुनिया के महंगे शहरों में से एक

    By Lalit RaiEdited By:
    Updated: Tue, 08 Aug 2017 10:50 AM (IST)

    मायानगरी मुंबई दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से एक है। मर्सर की रिपोर्ट में मुंबई के अलावा चार और भारतीय शहर शामिल हैं।

    महंगाई की माया, मायानगरी मुंबई दुनिया के महंगे शहरों में से एक

    नई दिल्ली [स्पेशल डेस्क] । कहा जाता है कि मायानगरी मुंबई किसी को खाली पेट सोने नहीं देती है। यह कहावत सिर्फ कहावत नहीं है। ये सच है कि भारतीय शहरों में मुंबई एक ऐसा शहर है जहां जॉब की उपलब्धता दूसरे शहरों से ज्यादा है। लेकिन एक सच ये भी है कि मुंबई शहर की एक बड़ी आबादी चॉल और झुग्गियों में रहती है। ह्यूमन रिसोर्सेज कंसल्टिंग फर्म मर्सर की कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे-2017 की रिपोर्ट में दुनिया के 209 महंगे शहरों की सूची में मुंबई भारत का सबसे महंगा शहर है। इसका स्थान 57 वां है, जबकि नई दिल्ली का स्थान 99 वां है। इसका मतलब ये है कि मुंबई, नई दिल्ली से दोगुना महंगा शहर है। अंगोला की राजधानी लुआंडा दुनिया का सबसे महंगा शहर है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    400 शहरों में हुआ सर्वे, 209 की सूची जारी

     

    फर्म ने दुनियाभर के 400 शहरों में आवास, परिवहन, भोजन, कपड़े, घरेलू सामान और मनोरंजन समेत 200 वस्तुओं और संसाधनों की तुलना की। इसके बाद 209 शहरों की सूची जारी की गई।

    भारतीय शहर हुए और महंगे

    शहर रैंकिग 2017  रैंकिंग 2016
     मुंबई  57  82
     नई दिल्ली  99  130
     चेन्नई  135  158
     बेंगलुरु  166  180
     कोलकाता  184  194
     -  -  -

    दुनिया के शीर्ष 10 महंगे शहर

    शहर  रैंकिंग 2017 रैंकिंग 2016
    लुआंडा, अंगोला 1 2
    हांगकांग 2 1
    टोक्यो, जापान 3 5
    ज्यूरिख, स्विटजरलैंड 4 3
    सिंगापुर 5 4
    सियोल, द.कोरिया  6  15
     जेनेवा, स्विटजरलैंड  7  8
     शंघाई, चीन  8  7
     न्यूयॉर्क, अमेरिका  9  11
     बर्न, स्विटजरलैंड  10  13

     महंगा  होने की वजह

    अन्य शहरों की मुद्रा में अस्थिरता के चलते भारतीय शहरों की रैंकिंग सुधरी है। मर्सर के ग्लोबल मोबिलिटी में इंडिया प्रैक्टिस लीडर रुचिका पॉल के मुताबिक मुंबई और नई दिल्ली में किराए के मकान महंगे हुए हैं। नोटबंदी की वजह से रियल एस्टेट प्रभावित हुआ है। लेकिन अब मकान खरीदने की तुलना में मकान किराए पर लेने का चलन तेजी से बढ़ा है।
     

    यह भी पढ़ें: सिंधु जल समझौते पर भारत को बढ़त, किशनगंगा प्रोजेक्ट का रास्ता साफ

    comedy show banner
    comedy show banner