विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार, अप्रैल से रेलवे हरवक्त देगा ये सुविधा

By manoj yadavEdited By:
Published: Tue, 20 Jan 2015 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jan 2015 02:47 PM (IST)

अब रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन के लिए यात्रियों को इंतजार नहीं करना होगा। रिजर्वेशन विंडो को हर समय खोलने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बरेली [साजिद रजा खां]। अब रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन के लिए यात्रियों को इंतजार नहीं करना होगा। रिजर्वेशन विंडो को हर समय खोलने की तैयारी की जा रही है। रेलवे बोर्ड ने इज्जतनगर मंडल मुख्यालय समेत सभी 17 रेल मुख्यालय से आरक्षण कर्मियों का ब्योरा मांगा है। ब्योरा मिलते ही स्टेशन के रिजर्वेशन विंडो को साढ़े तेईस घंटे खोला जाएगा। यह व्यवस्था एक अप्रैल से शुरू करने की तैयारी है। रिजर्वेशन सिस्टम की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू हो चुका है।

रेलवे स्टेशन के सभी आरक्षण केंद्रों पर सुबह आठ से रात आठ, रविवार को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रिजर्वेशन की सुविधा दी जाती है, जबकि सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तत्काल रिजर्वेशन किये जाते हैं। सभी कार्यालयों का भी यही समय होने से यात्रियों को पूर्व में टिकट लेने के लिए काफी असुविधा होती है। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने साढ़े तेइस घंटे आरक्षण की सुविधा देने की तैयारी की है। इससे यात्रियों की जेब ढीली न होने के साथ ही स्टेशनों पर सहूलियत मिलेगी, तो वहीं रेल की आमदनी में इजाफा भी होगा। इसके लिए कर्मचारियों की तीन शिफ्ट लगाई जाएंगी। इज्जतनगर रेल मंडल के 83 स्टेशनों पर 53 आरक्षण केंद्र हैं।

23 घंटे मिलता है ई-टिकट

रेल सफर का ई-टिकट 23 घंटे मिलता है। यात्री इंडियन रेलवे कैट¨रग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आइआरसीटीसी) की वेबसाइट पर सुबह आठ से रात 11 और एक घंटे बाद रात 12 से सुबह आठ बजे तक ई-टिकट ले सकते हैं लेकिन, ई-टिकट कन्फर्म न होने पर रद माना जाता है। जबकि रेलवे आरक्षण केंद्र से लिया रिजर्वेशन टिकट कन्फर्म न होने पर रद नहीं होता।

इससे स्लीपर या जनरल क्लास की यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही सफर में जहां भी बर्थ खाली होगी। उसे बर्थ मुहैया कराई जाएगी।

बचेगी फिजूल खर्ची

स्टेशन आरक्षण केंद्र से लेने वाले रिजर्वेशन टिकट पर कोई सर्विस चार्ज-टैक्स नहीं देना पड़ता है, मगर ई-टिकट पर सभी चार्ज वसूले जाते हैं। इससे यात्रियों को 15 से 100 रुपये तक अतिरिक्त देने पड़ते हैं। आरक्षण केंद्रों से रिजर्वेशन कराने पर यात्री फिजूल खर्ची से बच सकते हैं।

इनका कहना है

यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मिले। यह प्रयास लगातार किया जा रहा है। हमेशा रिजर्वेशन टिकट मिलें। इसके लिए कर्मचारियों की संख्या मांगी गई है।

आलोक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे

पढ़ेंः ट्रेन निरस्त होने पर 'क्रिस' मुफ्त में देगा ये सुविधा...

पढ़ेंः अब ट्रेन में ही दर्ज करा सकेंगे एफआइआर