विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेन निरस्त होने पर 'क्रिस' मुफ्त में देगा ये सुविधा...

By manoj yadavEdited By:
Published: Mon, 19 Jan 2015 08:09 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jan 2015 03:11 PM (IST)

ट्रेन निरस्त होने अथवा पांच घंटे से अधिक देरी से चलने की जानकारी लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर फोन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुरादाबाद, [प्रदीप चौरसिया]। ट्रेन निरस्त होने अथवा पांच घंटे से अधिक देरी से चलने की जानकारी लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर फोन करने की जरूरत नहीं। इसकी जानकारी मोबाइल पर मिलेगी। रेलवे एसएमएस अलर्ट सेवा शुरू करने जा रहा है।

रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अब तक हर जानकारी के लिए रुपये खर्च करने होते हैं। मोबाइल से भी एसएमएस करने पर तीन रुपये तक कट जाते हैं। कोहरे में खासकर ट्रेन लेट होतीं हैं। इससे यात्रियों को भटकना पड़ता है। कभी-कभी तो रेलवे स्टेशन पर ही घंटो का इंतजार सालता है।

यात्रियों की परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे आधुनिक संचार प्रणाली के माध्यम से एसएमएस अलर्ट सर्विस शुरू करने जा रहा है। इसके लिए क्रिस (सेंट्रल फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम) सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। एसएमएस अलर्ट सर्विस शुरू होने के बाद रेलवे ट्रेन के निरस्त होने या पांच घंटे से अधिक देरी से चलने वाली ट्रेनों की सूचना यात्रियों के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजेगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं होगा। बस यात्रियों को आरक्षण टिकट लेते समय फॉर्म पर अपना मोबाइल नंबर लिखना पड़ेगा।

अलर्ट सर्विस के अगले चरण में जनरल टिकट वाले यात्रियों को सूचना देने के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों के एनाउंसमेंट सिस्टम से जोड़ा जाएगा। ट्रेनों के रद होने पर स्वत: स्टेशनों पर एनाउंसमेंट होना शुरू हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने अलर्ट सिस्टम शुरू करने के लिए क्रिस के लिए छह करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

इनका कहना है

रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है। ट्रेन निरस्त होने या काफी देरी से चलने की जानकारी देने को अलर्ट सर्विस शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है।

नीरज शर्मा

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

पढ़ेंः अब ट्रेन में ही दर्ज करा सकेंगे एफआइआर

पढ़ेंः राजधानी ट्रेनें लेट, न मिल रहा खाना न पानी