Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डोकलाम विवाद: भारत लगातार बातचीत करता रहेगा

    By Mohit TanwarEdited By:
    Updated: Sat, 19 Aug 2017 09:17 AM (IST)

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को हुई प्रेस ब्रीफिंग में डोकलाम विवाद पर पूछे गए अनेक सवालों के सधे हुए जवाब दिए।

    Hero Image
    डोकलाम विवाद: भारत लगातार बातचीत करता रहेगा

    नई दिल्ली, एजेंसी। दो माह से डोकलाम में जारी गतिरोध के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस विवाद का परस्पर स्वीकार्य हल निकालने के लिए चीन के साथ भारत लगातार बातचीत करता रहेगा। सीमा पर शांति व स्थिरता द्विपक्षीय सहज संबंधों की महत्वपूर्ण पूर्व शर्त है। जहां तक सीमा पर सैन्य टकराव की बात है, दोनों देशों के बीच सीमा रक्षाकर्मियों की बैठक (बीपीएम) दो बार हो चुकी है। अगले माह ब्रिक्स बैठक में भाग लेने पीएम मोदी चीन जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को हुई प्रेस ब्रीफिंग में डोकलाम विवाद पर पूछे गए अनेक सवालों के सधे हुए जवाब दिए। उनसे जब 15 अगस्त को लद्दाख में चीन-भारत के सीमा रक्षा जवानों के टकराव पर पूछा गया तो कुमार ने कहा, 'ऐसी घटनाएं दोनों देशों में से किसी के हित में नहीं हैं।'

    चीनी व भारतीय सेना के बीच दो बार बीपीएम हो चुकी है। एक बीपीएम लेह के चुशूल में 16 अगस्त को तो दूसरी नाथूला में इससे एक सप्ताह पूर्व हुई थी।

    इस बार ब्रह्मपुत्र में बाढ़ की जानकारी नहीं दी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से पूछा गया कि असम व बिहार बाढ़ से बुरी तरह घिरे हुए हैं, क्या इस बार चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी में पानी के आंकड़े साझा नहीं किए? इस पर रवीश कुमार ने कहा कि इस साल चीन ने जानकारी नहीं दी, जबकि भारत-चीन के बीच पानी की सूचनाएं साझा करने की व्यवस्था है।

    हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसे चीन के साथ गतिरोध से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि इसकी कोई तकनीकी वजह भी हो सकती है। 3 से 5 सितंबर तक चीन में रहेंगे पीएम मोदी डोकलाम तनाव के बीच पीएम मोदी चीन में 3 से 5 सितंबर तक होने वाली ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक में भाग लेने बीजिंग जाएंगे। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स संगठन में शामिल हैं। भारत का मजाक बनाने पर कोई टिप्पणी नहीं रवीश कुमार ने कहा कि डोकलाम गतिरोध बेहद संवेदनशील मुद्दा है। इस पर हर बात मीडिया से साझा नहीं की जा सकती। उन्होंने चीन के सरकारी मीडिया द्वारा भारत का मजाक बनाने वाले वीडियो पर भी टिप्पणी से इनकार कर दिया। 

    यह भी पढ़ें: चीन की टेढ़ी चाल: द्विपक्षीय समझौते को नजरअंदाज कर नहीं दी बाढ़ की सूचना

    यह भी पढ़ें: चीन के खिलाफ भारत के साथ जापान, जानिए- और कौन-कौन देंगे साथ