Move to Jagran APP

IAFS-2015: 'भारत अफ्रीका को देगा 10 बिलियन डॉलर का कर्ज'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अफ्रीका फोरम समिट को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और अफ्रीकी देशों की यह मुलाकात दुनिया की एक तिहाई मानवजाति को एक छत के नीचे ले आई है। उन्होंने कहा, '1.25 अरब भारतीयों और 1.25 अरब अफ्रीकियों के दिलों की धड़कन एक है। यह सिर्फ

By Kamal VermaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2015 07:36 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2015 03:24 PM (IST)
IAFS-2015: 'भारत अफ्रीका को देगा 10 बिलियन डॉलर का कर्ज'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अफ्रीका फोरम समिट को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और अफ्रीकी देशों की यह मुलाकात दुनिया की एक तिहाई मानवजाति को एक छत के नीचे ले आई है। उन्होंने कहा, '1.25 अरब भारतीयों और 1.25 अरब अफ्रीकियों के दिलों की धड़कन एक है। यह सिर्फ भारत और अफ्रीका की मुलाकात नहीं है। आज एक-तिहाई मानवजाति के सपने एक छत के नीचे इकट्ठा हुए हैं। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अफ्रीका में विकास की जबरदस्त संभावनाएं हैं।

loksabha election banner

शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन पीएम मोदी ने अफ्रीका को 10 अरब डॉलर का कर्ज देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अफ्रीकी देशों के साथ भारत की साझेदारी को मजबूती देने के लिए अगले पांच साल में अफ्रीका को 10 अरब डॉलर का रियायती कर्ज मुहैया कराया जाएगा, जो मौजूदा ऋण कार्यक्रम से अलग होगा।

नये बाजार, निवेशक व साझेदार की तलाश में भारत व अफ्रीका

पीएम मोदी ने भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन अफ्रीकी महाद्वीप को 60 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता देने का भी वादा किया है। इसमें भारत-अफ्रीका विकास कोष का 10 करोड़ डॉलर और भारत-अफ्रीका स्वास्थ्य कोष का एक करोड़ डॉलर शामिल होगा। पीएम मोदी ने कहा, 'इसमें अगले पांच साल में भारत में 50,000 छात्रवृत्तियां भी शामिल होंगी। इसके अलावा उन्होंने भारत में अफ्रीकी देशों के छात्रों को 50,000 छात्रवृत्तियां देने का भी वादा भी किया है। इससे पैन अफ्रीका ई-नेटवर्क और अफ्रीकी देशों में कौशल एवं प्रशिक्षण संस्थानों के विस्तार में मदद मिलेगी।पढ़ें: इंडिया-अफ्रीका समिट:अफ्रीकी दशों के प्रतिनिधियों से मिले पीएम

उन्होंने कहा कि दुनिया के 54 देशों के प्रतिनिधि आज यहां पर अलग अलग रंगों में मौजूद हैं, इसलिए ही फैब्रिक को बेहद खास माना जाता है। अपने संबोधन में उन्होंने भारत और अफ्रीका में दो तिहाई जनता 35 वर्ष से कम आयु की है, इस लिहाज से दोनों ही देशों में भविष्य आज के युवाओं का है। यही लोग देश को आने वाले समय में नई दिशा प्रदान करेंगे। पीएम ने कहा कि आज सवा सौ करोड़ भारतीय और सवा सौ करोड़ अफ्रीकियों का एक ही सुर है। उनका कहना था कि भारत-अफ्रीका ने बदलते पर्यावरण पर जो चिंता दिखाई है वैसी चिंता किसी दूसरे मुल्क ने नहीं दिखाई। भारत-अफ्रीका के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए उन्होंने तकनीक के आदान-प्रदान को बेहद जरूरी बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम दोनों ने मिलकर काफी लंबा रास्ता तय किया है लिहाजा आने वाला समय अब हमारा है।

तस्वीरें: IAFS-2015: ये है पीएम मोदी का देसी लूक

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दिनों विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से हुई बैठक में जो चीजें निकलकर आई उससे वह अभिभूत हैं। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी समिट को संबोधित किया।पहले तीन दिनों में सभी देशों के बीच बनी सहमति पर भी आज चर्चा होगी।

तस्वीरें: IAFS-2015 में दिखाई दी रंगों के साथ कला की भी झलक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.