विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगस्ता वेस्टलैंड का हेलीकॉप्टर बेड़ा उड़ान से हटा

By Edited By:
Published: Thu, 03 Jul 2014 05:55 AM (IST)

भारतीय वायुसेना ने ब्रिटिश-इतालवी कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड के तीन एडब्ल्यू-101 हेलीकॉप्टरों के बेड़े को उड़ान से हटा दिया है। भारत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने ब्रिटिश-इतालवी कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड के तीन एडब्ल्यू-101 हेलीकॉप्टरों के बेड़े को उड़ान से हटा दिया है। भारत सरकार ने इसी साल रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद वीवीआइपीज के इस्तेमाल के लिए 3600 करोड़ रुपये में 12 हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति के इस करार को रद कर दिया था।

इस सौदे में कंपनी पर जब भ्रष्टाचार के आरोप लगे और रिश्वत देने के आरोप सामने आए तब कंपनी ने 12 में से तीन हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति भारतीय वायुसेना को की थी। तभी रक्षा मंत्रालय ने इस करार पर रोक लगा दी। भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन गेरार्ड गाल्वे से जब इन हेलीकॉप्टरों को उड़ान से हटाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टरों का यह बेड़ा कुछ समय से उड़ान नहीं भर रहा है क्योंकि इन्हें अतिरिक्त पुर्जो के अभाव में संरक्षित रखा जा रहा है।

वीवीआइपी स्क्वाड्रन के हिस्से के रूप में तीनों हेलीकॉप्टर पालम हवाई अड्डे पर हैं। सरकार ने सौदे पर रोक लगा दी और जब बाद में इस करार को रद कर दिया तब भी भारतीय वायुसेना ने इन हेलीकॉप्टरों पर अपने पायलटों को प्रशिक्षण देना जारी रखा था।

अगस्ता-वेस्टलैंड से पूरा हर्जाना वसूल करेगा भारत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।