विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दीदी मुझे निर्वस्त्र कर बाहर झाड़ू लगवाती थी'

By Edited By:
Published: Fri, 04 Oct 2013 04:41 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2013 01:49 PM (IST)

वसंत कुंज में एक घर में काम करने वाली युवती को घर में बंधक बनाकर अमानवीय अत्याचार करने के मामले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। वसंत कुंज में एक घर में काम करने वाली युवती को घर में बंधक बनाकर अमानवीय अत्याचार करने के मामले में युवती ने बृहस्पतिवार को सफदरजंग अस्पताल में पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी महिला वंदना धीर उसे निर्वस्त्र होकर घर के बाहर झाड़ू लगाने को कहती थी। अगर वह ऐसा करने से मना करती थी तो 'दीदी' उसे कुत्ते के बेल्ट से पीटती थी। पीड़िता झारखंड के साहिबगंज जिले की रहने वाली है। आरोपी महिला वंदना नोएडा स्थित एल्सटॉम इंडिया एंड साउथ एशिया कंपनी में कंट्री कम्युनिकेशंस डायरेक्टर है।

पढ़ें: नौकरानी को कुत्तों से कटवाती थी

डीसीपी दक्षिण जिला बीएस जायसवाल के मुताबिक, जैसे-जैसे युवती सदमे से उबरती जा रही है, वह वंदना के अमानवीय अत्याचार की दास्तां बयां कर रही है। युवती के सनसनीखेज बयानों को कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। इस मामले में पुलिस ने साउथ एक्स में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाली महिला डॉरोथी को कोटला मुबारकपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। लड़की के अनुसार 'बुआ ने उसे डॉरोथी के हाथों 35 हजार रुपये में बेचा'। बाद में डॉरोथी ने भी उसे अन्य महिला के हाथों बेच दिया। लेकिन यह बुआ उसकी अपनी बुआ है या मानव तस्करी से जुड़ी एजेंट, इसकी जांच हो रही है। युवती के मामले में तीन महिलाओं की भूमिका सामने आने से पुलिस मानव तस्करी के एंगल पर भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस बुआ की तलाश में लग गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर