विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती को कुत्तों से कटवाती थी ये बेरहम मालकिन, पहुंची पुलिस हिरासत में

By Edited By:
Published: Wed, 02 Oct 2013 09:31 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2013 01:46 PM (IST)

गर्म चिमटे से जलाना, कुत्तों से कटवाना, धक्का देकर दूसरों पर हंसना। ये इंसानियत के नाम पर कलंक से कम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गर्म चिमटे से जलाना, कुत्तों से कटवाना, धक्का देकर दूसरों पर हंसना। ये इंसानियत के नाम पर कलंक से कम नहीं। ये सभी आरोप उस महिला पर लगे हैं जो अपने घर में काम करने वाली युवती के साथ यह सब किया करती थी। आज वह युवती अस्तपाल में पड़ी यही सोच रही है कि आखिर उसने ऐसा किया क्या था जिसकी इतनी बड़ी सजा उसे मिली। हालांकि, युवती पर अत्याचार करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी वंदना धीर वसंत कुंज के सेक्टर ए, पाकेट बी एंड सी में रहती है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया। पुलिस प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक की तलाश कर रही है। वंदना धीर नोएडा स्थित एल्सटॉम इंडिया एंड साउथ एशिया कंपनी में कंट्री कम्युनिकेशन्स डायरेक्टर है।

पढ़ें : अभियंता के घर पर बारह वर्षीय नौकरानी की हत्या

आरोपी के खिलाफ वसंतकुंज उत्तरी थाने में सोमवार रात ही 16 बंधुआ मजदूरी अधिनियम की धारा व मारपीट समेत पांच धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। सफदरजंग अस्पताल के वार्ड नंबर 13, कमरा नंबर 214 में भर्ती युवती की हालत स्थिर बनी हुई है। पीड़िता झारखंड के साहिबगंज जिले की रहने वाली है। अब युवती की उम्र को लेकर विवाद पैदा हो गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि नौकरानी 18 साल की है जबकि एनजीओ का कहना है वह 15 साल की है। ऐसे में मंगलवार को युवती को जब लाजपत नगर स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास पेश करने का फैसला लिया गया। लेकिन कमेटी का कहना था कि वह नौकरानी को तभी अपने यहां पेश होने की अनुमति देंगे जब पुलिस उसके नाबालिग होने संबंधी कोर्ट के आर्डर की प्रति सौंपेगी।

पढ़ें : सऊदी की राजकुमारी मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार

बालिग-नाबालिग की जांच के लिए कोर्ट ही हड्डी की जांच की अनुमति दे सकती है। पुलिस उसके बालिग होने का सबूत ढूंढ रही है तब तक वह अस्पताल में भर्ती रहेगी। जांच में सामने आया है कि मालकिन चिमटे को गर्म करके युवती को जलाती थी और धक्का देकर हंसती थी। पीड़िता को पिछले वर्ष जून महीने में उसकी बुआ साहिबगंज से दिल्ली लेकर आई थी। यहां लाने के बाद उसने कोटला मुबारकपुर इलाके में स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी को सौंप दिया था। जिसके बाद एजेंसी ने युवती को पहले लाजपत नगर, ए-18 में रहने वाले एके शर्मा के घर में रखवा दिया था। उसके बाद चार महीने पूर्व प्लेसमेंट एजेंसी मालिक ने युवती को वसंत कुंज सेक्टर ए, पाकेट बी एंड सी में रहने वाली 40 वर्षीय वंदना धीर के पास रखवा दिया था।

पढ़ें : पिता के काटने से घायल बच्ची की मौत

वंदना यहां अपनी 85 वर्षीय मां के साथ रहती है। आरोपी महिला ने एजेंसी को 30 हजार रुपये कमीशन देकर युवती को काम पर रखा था। वह युवती की तनख्वाह के रूप में एजेंसी को ही प्रति माह 5000 रुपये देती थी।

पूरे शरीर पर हैं चोट के निशान

युवती के चेहरे, गर्दन, हाथ-पैर व अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। एनजीओ के ऋषि कांत का आरोप है कि वंदना ने युवती के सिर पर भी तेज प्रहार किया है जिससे उसके सिर के एक हिस्से का मांस दिखाई दे रहा है। उन्हें डर है कि कहीं इस वजह से युवती के शरीर में संक्रमण न फैल गया हो। पुलिस को दिए बयान में युवती ने कहा है कि वंदना उस पर कुत्ते छोड़ दिया करती थी। युवती के शरीर पर कुत्तों के काटने के भी निशान मिले हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि जब कोई बात कहने पर युवती नहीं मानती थी तब वंदना चाकू गर्म कर उसके शरीर से सटा देती थी। जिससे उसके शरीर पर कुछ नए व कुछ पुराने घाव के निशान हैं। डाक्टरों का कहना है कुछ घावों पर तो चमड़ी आ गई है लेकिन कुछ घाव अभी ताजे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।