विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सऊदी की राजकुमारी मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Thu, 11 Jul 2013 04:11 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2013 04:17 PM (IST)

कैलिफोर्निया। सऊदी अरब की राजकुमारी को यहां मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। 42 वर्षीय मेशेल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कैलिफोर्निया। सऊदी अरब की राजकुमारी को यहां मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। 42 वर्षीय मेशेल अलायबन पर कैलिफोर्निया स्थित अपने घर में एक घरेलू नौकरानी को उसकी इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती कैद रखने का आरोप है।

आरेंज काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी टोनी रॉकऑकस ने बताया कि अगर अलायबन दोषी पाई जाती हैं, तो उन्हें 12 साल तक की सजा हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि अलायबन को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब एक केन्याई महिला ने बस में सवार हो रहे एक यात्री से मदद मांगी। हाथ में सूटकेस पकड़े उस महिला ने यात्री से कहा, मैं मानव तस्करी की शिकार हो गई हूं। उस यात्री ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने उस जगह छापा मारा जहां पर अलायबन और उसके परिवार को रखा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि 30 वर्षीय केन्याई महिला को 2012 में केन्या से लाया गया था। सऊदी अरब लाने के बाद उसका पासपोर्ट ले लिया गया। उससे तय समय सीमा से अधिक काम लिया जाता था और तनख्वाह भी कम दी जाती थी। उसे छुंट्टी पर जाने की इजाजत नहीं थी। महिला को हर महीने 1600 डॉलर [करीब 95 हजार रुपये] की तनख्वाह देने का वायदा किया गया था, लेकिन उसे हर महीने 200 डॉलर [करीब 11 हजार रुपये] दिए जाते थे।

अदालत ने अलायबन को 50 लाख डॉलर [करीब 30 लाख रुपये] की जमानत पर रिहा कर दिया है। साथ ही अनुमति के बिना देश छोड़ कर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। अलायबन व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित नहीं हुई थीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर