Move to Jagran APP

पेरिस आतंकी हमले के बाद कई देशों की सुरक्षा बढ़ी, दिल्ली व मुंबई में भी हाई अलर्ट

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार तड़के हुए आतंकी हमले के बाद कई देशों ने अपने यहां सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट है। इसके अलावा अमेरिका सहित कई देशों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली स्थित फ्रांस के दूूतावास की सुरक्षा भी बढ़ा

By Sachin kEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2015 10:00 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2015 02:17 PM (IST)
पेरिस आतंकी हमले के बाद कई देशों की सुरक्षा बढ़ी, दिल्ली व मुंबई में भी हाई अलर्ट

नई दिल्ली। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार तड़के हुए आतंकी हमले के बाद कई देशों ने अपने यहां सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट है। इसके अलावा अमेरिका सहित कई देशों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली स्थित फ्रांस के दूूतावास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

loksabha election banner

पेरिस में हुए हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय वित्तीय राजधानी मुंबई की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में व्यापार मेले व छठ पूजा के लिए घाटों की कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा देश मे महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

पेरिस में हुए घातक आतंकी हमले के मद्देनजर मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में स्थित प्रमुख प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। महाराष्ट्र पुलिस के महानिदेशक प्रवीण दीक्षित के मुताबिक, सभी पुलिस इकाइयों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियंत्रण के उपायों की समीक्षा के लिए कहा गया है। ऐसे स्थानों के मालिकों व प्रबंधकों से मॉक ड्रिल करने के लिए कहा गया है, ताकि किसी संभावित अप्रिय घटना को टाला जा सके।

कानून व्यवस्था के संयुक्त पुलिस आयुक्त देवन भारती के मुताबिक, फ्रांस की राजधानी में आतंकी हमले को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वैसे तो हम हमेश सतर्क रहते हैं, लेकिन पेरिस में हमले को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों को और अधिक सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

मुंबई पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों जैसे, शॉपिंग मॉल्स, थिएटर्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के उपायों की निगरानी सभी एजेंसियां कर रही हैं और उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियों को ठीक से साझा करने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि पेरिस में छह जगहों पर आतंकी हमले हुए। हमले में करीब 158 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 अन्य घायल हो गए। इस दौरान कई लोगों को बंधक बनाए जाने की भी खबर है। फिलहाल, सभी आठ आतंकियों को मार गिराया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।

जिस वक्त धमाके हुए उस वक्त स्टेडियम में फ्रांस और जर्मनी के बीच फुटबॉल मैच खेला जा रहा था। बताया जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी मैच देख रहे थे, लेकिन उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। भारतीय दूतावास ने इन हमलों के बाद हेल्पलाइन नंबर 0033140507070 भी जारी किया है।

पढ़ेंः जानिए, कब और कहां हुए दस बड़े आतंकी हमले


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.