विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, कब और कहां हुए दस बड़े आतंकी हमले

By Sachin kEdited By:
Published: Sat, 14 Nov 2015 09:09 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2015 09:31 AM (IST)

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार तड़के हुए आतंकी हमले में करीब 158 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले भी दुनिया में कई बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं, जिनमें कई लोेगों की जान जा चुकी है। जानिए, कब और कहां हुए बड़े आतंकी हमले।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार तड़के हुए आतंकी हमले में करीब 158 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले भी दुनिया में कई बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं, जिनमें कई लोेगों की जान जा चुकी है। जानिए, कब और कहां हुए बड़े आतंकी हमले।

1.

फ्रांस में आतंकी हमलाः

14 नवंबर, 2015 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार तड़के छह जगहों पर हुए आतंकी हमलों में करीब 158 लोगों की मौत हो गई।

2.

व्यंग्य पत्रिका के दफ्तर पर आतंकी हमलाः

7 जनवरी, 2015 को पेरिस में एक व्यंग्य पत्रिका के दफ्तर में हुए आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी। कुछ नकाबपोश पत्रिका के दफ्तर में घुस कर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे थे। हमले में चार मुख्य कार्टूनिस्ट व प्रधान संपादक की मौत हो गई थी।

3.

मुंबई में आतंकी हमलाः

26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में 80 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान एटीएस चीफ समेत 5 बड़े पुलिस अफसर और 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। आतंकियों ने 10 जगह अंधाधुंध फायरिंग की थी। दो फाइव स्टार होटलों में सैकड़ों लोगों को बंधक बनाया था।

4.

सितंबर 2004 बेसलैन स्कूल हमलाः
इस हमले को आतंकियों द्वारा स्कूली बच्चों को निशाना बनाए जाने वाले हमलों में सबसे बड़े और सबसे क्रूर हमले के तौर पर जाना जाता है। रूस के बेसलैन स्कूल में हुए इस हमले को चेचेन आतंकियों ने अंजाम दिया था। उन्होंने 3 दिन तक स्कूल में बच्चों समेत 1100 बंधक बनाए रखा। अंत में स्कूल में मिलिट्री ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें आतंकियों समेत 385 लोगों की मौत हो गई और 783 लोग घायल हो गए।

5.

चिबूक स्कूल ग‌र्ल्स किडनैपिंगः
14-15 अप्रैल, 2014 को नाइजीरिया के बोर्नो राज्य स्थित चिबूक के एक गवर्नमेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल पर बोको हराम के आतंकियों ने हमला बोलकर 276 बालिकाओं को बंधक बना लिया था और असंख्य लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। आतंकी घटनास्थल से बंधक लड़कियों को अपने अड्डे ले जाने में सफल रहे। हालांकि इस दौरान 50 लड़कियां भाग निकलीं और बाद में एक हमले के दौरान 50 अन्य लड़कियों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया, मगर बोको हराम के पास उस हमले की बंधक लड़कियां अब भी भारी तादात में मौजूद हैं माना जा रहा है कि आतंकियों ने लड़कियों का धर्मांतरण कर दिया है और उन्हें आतंकियों के हरम के तौर पर रखा गया है।

6.

योबे स्कूल शूटिंग, नाइजीरियाः
बोको हराम ने 6 जुलाई, 2013 में योबे राज्य में मामूडो के सेकेंडरी स्कूल में कातिलाना हमले को अंजाम दिया, जिसमें 42 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे थे. बोको हराम ने चिबूक ग‌र्ल्स किडनैपिंग हमले के बाद लगातार कई बड़े हमले नाइजीरिया और कांगो में किए हैं जिसमें बच्चों को टारगेट किया गया है।

7.

सीरिया स्कूल ट्विन बॉम्बिंगः
10 जनवरी, 2014 को सीरिया के एक सेकेंड्री स्कूल को टारगेट करके इस्लामिक स्टेट्स ने 2 धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें 12 बच्चों समेत 32 लोगों की मौत हो गई थी। हमले में 115 लोग घायल हो गए थे।

8.

यूएन स्कूल हमला, गाजाः
इजराइल-हमास के बीच 2014 में गाजा में लड़ी जा रही जंग के दौरान इजराइली आर्मी द्वारा गाजा के यूएन के स्कूल में हमला किय गया था. इस हमले में 19 लोगों की मौत हो गई थी और मरने वालों में 10 से ज्यादा बच्चे शामिल थे। इजराइल की इस कार्रवाई पर यूएन ने काफी सख्त रुख अपनाते हुए उसे वॉर क्राइम्स का दोषी माना है। हालांकि इजराइल ने कहा कि स्कूल में आतंकियों ने रॉकेट्स छुपा कर रखे थे और वो हमला न करते तो मृतकों का आंकड़ा और ज्यादा होता।

9.

अफगानिस्तान में हमलाः

23 नवंबर, 2014 को तालिबान के आत्मघाती हमलावर ने अफगानिस्तान में वॉलीबॉल मैच देख रहे 60 से अधिक लोगों को मार डाला था।

10.

मुंबई में सीरियल बम ब्लास्टः

12 मार्च 1993: मुंबई में एक साथ 13 सीरियल बम ब्लास्ट, 257 लोगों की मौत जबकि 700 लोग घायल हुए।

पढ़ेंः इससे पहले भी कई बार आतंकी हमलों से दहल चुका है फ्रांस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।