विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी! मुफ्त मिलेंगी 50 जरूरी दवाएं

By Edited By:
Published: Fri, 20 Jun 2014 08:26 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय करीब 50 जरूरी दवाएं मुफ्त मुहैया करने की योजना बना रहा है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के मुताबिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय करीब 50 जरूरी दवाएं मुफ्त मुहैया करने की योजना बना रहा है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के मुताबिक 50 जेनरिक दवाएं देश की बहुसंख्यक आबादी की करीब 75 फीसद स्वास्थ्य जरूरतें पूरी करती हैं और सरकार इन्हें मुफ्त मुहैया कराने पर विचार कर रही है।

नि:शुल्क दवाएं देने के इस कार्यक्रम को कई चरणों में पूरा किया जाएगा। शुरू में यह योजना देशभर के कुछ चुनिंदा अस्पतालों में लागू होगी। फिर इसे सभी सरकारी अस्पतालों में लागू कर दिया जाएगा। इसका मकसद देश के हर नागरिक को सस्ती दवा मुहैया कराना है। एक बार यह योजना पूरे देश में लागू हो जाने पर 50 दवाएं हर किसी को मुफ्त मिलना शुरू हो जाएंगी। इनमें दर्द, इंफेक्शन, हाइपरटेंशन, डायबिटीज आदि की दवाएं शामिल हैं।

पढ़े: हजारों रोगों की एक दवा 'केला'

उच्च रक्तचाप की दवाएं आंखों के लिए नुकसानदायक