विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिलचस्प कहानी, खाते में थे 6 हजार डॉलर और खरीद ली 60 लाख डॉलर की कंपनी

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Fri, 20 Jan 2017 02:05 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 06:37 PM (IST)

एक गुजरात व्यापारी ने मात्र 6000 डॉलर थे बैंक में लेकिन फिऱ भी खरीद थी लाखों की कंपनी।

दिलचस्प कहानी, खाते में थे 6 हजार डॉलर और खरीद ली 60 लाख डॉलर की कंपनी
दिलचस्प कहानी, खाते में थे 6 हजार डॉलर और खरीद ली 60 लाख डॉलर की कंपनी

अहमदाबाद, जेएनएन। न्यू जर्सी की एक कंपनी एसएस वाइट टेक्नॉलजीज में बतौर डायरेक्टर (रिसर्च) काम करने वाले राहुल शुक्ला साल 1988 में एक दिन जब घर लौट आए और पत्नी मीना को बताया कि कंपनी बिकने वाली है। नौकरी जाने की बात सुनकर वह चिंता में पड़ गईं और उन्होंने शुक्ला से भविष्य के बारे में पूछा।

उनकी पत्नी ने उनसे सवाल पूछा कि, वो क्या सोच रहे हैं, क्या वो अपनी नौकरी जाने के लिए चिंतित हैं? उसके बाद जो राहुल शुक्ला ने जवाब दिया उसे सोचकर उनकी पत्नी दंग रह गई। उन्होंने अपनी वाईफ मीना से कहा कि वो इस कंपनी को खरीदने की योजना बना रहे हैं।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक शुक्ला ने बताया कि कंपनी खरीदने के लिए 60 लाख डॉलर की जरूरत थी और मेरी पत्नी ने बताया कि सेविंग्स में सिर्फ 6 हजार डॉलर ही हैं। उन्होंने पत्नी से कहा हम करीब हैं, बस कुछ जीरो ही तो जोड़ने हैं। आज 70 साल के शुक्ला उस कंपनी के प्रेजिडेंट और सीईओ हैं, जहां से कभी उन्होंने क्वॉलिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर के तौर पर शुरुआत की थी।

राहुल ने याद करते हुए बताया कि ये इतना आसान नहीं था, क्योंकि शुक्ला को अलग-अलग बैंकों को आइडिया बेचने और फंड जुटाने में करीब 9 महीने का समय लगा, लेकिन आज यह हाई टेक कंपनी फ्लेक्सिबल रोटरी शाफ्ट्स बनाती है, जो 98 प्रतिशत हवाई जहाजों और स्पेस प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ से पहले नॉर्थ कोरिया की पूरी दुनिया को चौंकाने की तैयारी

सुरेंद्रर जिले के मूल वधावन निवासी शुक्ला की प्राथमिकी शिक्षा वधावन, भावनगर और अहमदाबाद में हुई ।उसके बाद वो अमेरिका चले गए और वहां 1971 में उन्होंने औद्योगिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। जिसके बाद उन्होंने कई अस्थायी नौकरी की जिसमें एसएस व्हाइट की नौकरी भी शामिल है।वह बताते हैं कि आज एसएसडब्ल्यूटी की भारत, ब्रिटेन और अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग सुविधाएं मौजूद हैं।

यहक भी पढ़ें: जानिए, कैसे रातोंरात करोड़पति बन गए पाकिस्तानी सांसद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।