विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ से पहले नॉर्थ कोरिया की पूरी दुनिया को चौंकाने की तैयारी

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Thu, 19 Jan 2017 03:51 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 03:19 AM (IST)

दक्षिण कोरिया के खुफिया अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी रडार ने इस सप्ताह की शुरुआत में दोनों मिसाइलों की तस्वीरें ली हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ से पहले नॉर्थ कोरिया की पूरी दुनिया को चौंकाने की तैयारी
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ से पहले नॉर्थ कोरिया की पूरी दुनिया को चौंकाने की तैयारी

सियोल, आइएएनएस। उत्तर कोरिया अब अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आइसीबीएम) का परीक्षण करने के बिल्कुल करीब है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया ने दो आइसीबीएम बना ली हैं और इन्हें परीक्षण के लिए लांच प्लेटफॉर्म पर लाया गया है।

दक्षिण कोरिया के खुफिया अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी रडार ने इस सप्ताह की शुरुआत में दोनों मिसाइलों की तस्वीरें ली हैं। सूत्रों ने बताया कि उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन, डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने से पहले लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण कर रणनीतिक क्षमता का संदेश देना चाहता है।

यह भी पढ़ें: भविष्य में कोई हिंदू भी हो सकता है अमेरिका का राष्ट्रपति : बराक ओबामा

किम ने नववर्ष के संदेश में लंबी दूरी की मिसाइल के निर्माण के अंतिम चरण में होने की बात कही थी। इसकी लंबाई 15 मीटर से कम है। कम से कम 5,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम मिसाइल को ही अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल माना जाता है। प्योंगयांग के पास फिलहाल 2,500 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली मिसाइल होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की टिप्पणी पर चीन सहमत, लेकिन NSG अौर मसूद के मुद्दे पर अडिग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।