Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहन और जीजा कर रहे थे ऐसा काम, थाने पहुंचकर युवती ने दर्ज कराई शिकायत

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 12 Jul 2016 02:45 PM (IST)

    बड़ी बहन अौर जीजा के खिलाफ एक लड़की भागकर पहुंची थाने अौर दर्ज कराई शिकायत।

    त्रिसूर। शादी से ठीक पहले एक दुल्हन भागकर पुलिस थाने पहुंची और अपनी शादी रुकवाने की गुहार लगाई। मामला केरल के त्रिसूर जिले का है। दरअसल, दुल्हन अपने से दोगुनी उम्र के दूल्हें संग ब्याह नहीं रचाना चाहती थी।

    लड़की की उम्र 18 साल है, और उसकी शादी 36 साल के आदमी संग कराई जा रही थी। लड़की के माता-पिता नहीं हैं, और वह अपनी बड़ी बहन के साथ रहती है। पुलिस के मुताबिक उसकी दीदी और जीजा ने उसकी शादी तय की और उस पर शादी के लिए दबाव डाला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गैर मर्दों से अवैध संबंध छिपाने के लिए युवती ने अपनाया यह तरीका, पढ़ें खबर

    त्रिसूर के कोडुंगालुर में श्री कुरुंबा देवी मंदिर में शादी की रस्में चल रही थीं। गठबंधन से ठीक पहले दुल्हन मौका पाकर वहां से भाग निकली और सीधे पुलिस थाने पहुंचकर दम लिया और वहां सबइंस्पेक्टर को अपनी पूरी कहानी बताई

    एसआई ने दोनों परिवारों को बुलाया और बातचीत के बाद शादी कैंसल कर दी गई। लड़की को उसकी बड़ी बहन घर ले गई। लड़की वालों ने लड़के वालों से मिले तोहफे भी वापस कर दिए। शादी तो कैंसल हो गई, लेकिन लड़के वालों ने लड़की वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया।

    बताते हैं कि लड़की पढ़ाई में अच्छी है और 10वीं क्लास में उसके काफी अच्छे नंबर आए थे। लेकिन, आर्थिक तंगी के कारण उसे पढ़ाई छोड़नी पड़ी। लड़की ने एसआई को बताया कि वह और पढ़ना चाहती है, लेकिन अगर यह शादी हो जाती तो यह संभव नहीं होता।

    पढ़ेंः इस युवक ने आईएएस की बेटी का पहले बनाया MMS, फिर जानिए क्या हुअा