विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजधानी एक्सप्रेस के शौचालय में युवती से कैटरिंग स्‍टाफ ने की छेड़छाड़

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Fri, 29 May 2015 06:04 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 10:38 AM (IST)

राजधानी जैसी वीआइपी ट्रेन में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। नई दिल्ली आ रही भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में कैटरिंग स्टॉफ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी जैसी वीआइपी ट्रेन में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। नई दिल्ली आ रही भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में कैटरिंग स्टॉफ द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों ने आरोपी को दबोच लिया। ट्रेन जब नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंची तो उसको आरपीएफ और जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

पीडि़ता किसी उच्च अधिकारी की बेटी है। वह अपनी मां के साथ ट्रेन के सेकंड एसी कोच में यात्रा कर रही थी। उसने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह शौचालय गई। उसी दौरान बाहर से किसी ने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया।

जब उसने दरवाजा खोला तो एक युवक जबरदस्ती अंदर घुस गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने डराकर उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। इसके बाद उसने धमकी देते हुए घटना के बारे में किसी से कुछ नहीं बताने को कहा और चला गया।

पढ़ेंः मंत्री ने गेस्ट हाउस में मेरे साथ किया दुष्कर्म

पढ़ेंः एसएमएस और युवती का यह किस्सा चौंका देगा आपको