प्लॉट की पेशगी देने आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म
प्लॉट खरीदने के लिए पेशगी देने आई बुलंदशहर की महिला के साथ चार लोगों ने हरदुआगंज क्षेत्र में दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

जासं, अलीगढ़। प्लॉट खरीदने के लिए पेशगी देने आई बुलंदशहर की महिला के साथ चार लोगों ने हरदुआगंज क्षेत्र में दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बुलंदशहर के सलेमपुर क्षेत्र की महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। उसे अलीगढ़ में प्लॉट खरीदना था। इसी सिलसिले में उसकी बन्नादेवी क्षेत्र के चांदबाड़ी सुरक्षा विहार निवासी पति के दोस्त मनवीर सिंह से फोन पर बात हुई। महिला प्लॉट की पेशगी के देने के लिए 50 हजार रुपये लेकर सोमवार दोपहर में यहां पहुंची।
शाम के वक्त मनवीर अपने तीन साथियों के साथ महिला को बोलेरो में प्लॉट दिखाने के बहाने ले गया। शाम तक वे उसे इधर-उधर घुमाते रहे। रात 11 बजे माछुआ नहर पुल से पास बाग में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह छूटकर पास के ही गांव सिकंदरपुर पहुंची। वहां प्रधान को पूरी घटना बताई।
मंगलवार सुबह हरदुआगंज थाना प्रभारी नित्यानंद महिला को लेकर आरोपियों के घर पहुंचे और मनवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अतरौली क्षेत्र के काजिमाबाद निवासी मनवीर, योगेश समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
पढ़ेंः गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।