सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या कर पेड़ से लटकाया
प्रतापगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात को खुदकशी का रूप देने के लिए शव बबूल के पेड़ से बांध दिया गया। शनिवा ...और पढ़ें

लखनऊ। प्रतापगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात को खुदकशी का रूप देने के लिए शव बबूल के पेड़ से बांध दिया गया। शनिवार रात जेठवारा क्षेत्र के सोनपुरा गांव में हुई इस घटना के बाद रविवार सुबह हड़कंप मच गया। पुलिस ने प्रेमी समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। 17 वर्षीया किशोरी के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह घर पर अपने 13 साल के भाई के साथ रह रही थी। बीती रात किसी ने उसके मोबाइल पर फोन करके नहर के पास बुलाया। मोबाइल पर बात करते हुए वह घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ देर इंतजार के बाद भाई भी सो गया। सुबह घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर छात्रा का शव गांव वालों को बबूल के पेड़ से लटकता मिला। सलवार के नाड़े से दोनों पैर बंधे थे और दुपट्टा फाड़ कर एक टुकड़े से दोनों हाथ पीछे करके बांधे गए थे। दूसरे टुकड़े से गले को पेड़ से बांध दिया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।