Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगवा कर युगांडा की महिला से सामूहिक दुष्कर्म

    By Edited By:
    Updated: Sun, 22 Jun 2014 07:10 AM (IST)

    युगांडा मूल की 30 वर्षीय महिला को कार में अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। जनकपुरी से घर लौटते वक्त दो युवक महिला को का ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली [जासं]। युगांडा मूल की 30 वर्षीय महिला को कार में अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। जनकपुरी से घर लौटते वक्त दो युवक महिला को कार में अगवा कर उसे द्वारका के एक फ्लैट पर ले गए। वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और पीड़िता को सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने विदेशी महिला की शिकायत पर अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान दिनेश और राज कुमार के रूप में हुई है। दोनों नजफगढ़ इलाके में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, युगांडा की महिला एक वर्ष पहले बिजनेस वीजा पर भारत आई थी और दिल्ली के डाबड़ी इलाके में किराये पर रहती है।

    पढ़ें: टीवी बंद नहीं करने पर जीजा ने कर दी हत्या