विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटेन से चीन के लिए चली मालगाड़ी, 7 देश और 12 हजार किमी. का रास्‍ता करेगी तय

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 08:34 AM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 12:19 PM (IST)

चीन से ब्रिटेन तक गई मालगाड़ी के बाद अब ब्रिटेन के स्टैनफोर्ड-ले-होप से एक मालगाड़ी रवाना हुई है। यह ट्रेन ...और पढ़ें

ब्रिटेन से चीन के लिए चली मालगाड़ी, 7 देश और 12 हजार किमी. का रास्‍ता करेगी तय
ब्रिटेन से चीन के लिए चली मालगाड़ी, 7 देश और 12 हजार किमी. का रास्‍ता करेगी तय

स्टैनफोर्ड-ले-होप (रॉयटर)। ब्रिटेन से चीन के लिए पहली मालगाड़ी सोमवार को रवाना हुई। 30 बोगियों वाली 600 मीटर लंबी इस मालवाहक ट्रेन में व्हिस्की, सॉफ्ट ड्रिंक्स, विटामिंस और बेबी प्रोडक्ट्स आदि लदे हैं। पूर्वी इंग्लैंड से पूर्वी चीन के लिए रवाना हुई यह ट्रेन 12 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी और सात देशों से गुजरेगी। यह 18 दिन में चीन पहुंचेगी। आम तौर पर समुद्री जहाज से इतनी दूरी तय करने में इसका दुगुना वक्त लगता है।

चीन से ब्रिटेन के लिए पहली मालगाड़ी 18 जनवरी को पहुंची थी जिसमें डे और अन्य रिटेल सामान था। ट्रेन पूर्वी लंदन में एसेक्स फॉर बार्किंग में स्टैनफोर्ड-ले-होप से रवाना हुई। यहां से यह फ्रांस में चैनल टनल से गुजरेगी। फिर बेल्जियम, जर्मनी, पोलैंड, बेलारूस, रूस और कजाकिस्तान होते हुए चीन में यिवु 27 अप्रैल को पहुंचेगी। यह रेल सेवा चीन के 'वन बेल्ट, वन रोड' कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके तहत चीन को पश्चिामी देशों से जोड़ने वाले लगभग 2,000 साल पुराने सिल्क रोड ट्रेडिंग रूट को नए सिरे से शुरू किया जाने की योजना है।

पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा था कि पश्चिमी देशों की तरफ बढ़ने के लिए चीन को ब्रिटेन को अनिवार्य गंतव्य के रूप में लेना होगा। उनका कहना था कि इसके लिए चीनी मुद्रा युआन के निवेश के लिए लंदन सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग सेंटर बन जाना चाहिए। अब ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे का कहना है कि चीन के साथ ब्रिटेन के संबंध सुनहरे काफी अच्‍छे हैं। वह चाहती हैं कि योरपीय संघ से अलग हो जाने के बाद चीन की ओर से अरबों डॉलर का निवेश ब्रिटेन में हो। गौरतलब है कि ब्रिटेन को दो साल के भीतर योरपीय संघ से अलग होना है और वह दुनिया के बाकी देशों से अपने व्यापार संबंध मजबूत करने की कोशिश में लगा है।

ड्राइविंग के दौरान यदि नाबालिग से हुई दुर्घटना तो गाड़ी मालिक की खैर नहीं

कहीं सरबजीत और किरपाल की तर्ज पर न बन जाए कुलभूषण जाधव की कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।