विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फादर' कर रहा था 'नन' से दुष्कर्म, मामला दर्ज

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Sat, 24 Jan 2015 08:39 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 02:37 PM (IST)

मध्यप्रदेश के सागर में चर्च के फादर के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सागर, ब्यूरो। मध्यप्रदेश के सागर में चर्च के फादर के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फादर फरार है। पुलिस फरार फादर की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि श्यामपुरा चर्च की नन ने फादर फ्रिजो चिरमिल की हरकतों से परेशान होकर वर्ष 2012 में काम छोड़ दिया था। जिसके बाद वह एक स्कूल में टीचर बन गई। फादर फ्रिजो चिरमिल का स्थानांतरण दूसरे चर्च में हो जाने की सूचना मिलने पर पीडि़ता नन महिला थाने पहुंची।

नन ने थाने में फादर फ्रिजो चिरमिल के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। थाने में पीडि़ता नन के लिखित बयान भी लिए गए। महिला थाना प्रभारी उपमा सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र और बयान के आधार पर फादर फ्रिजो चिरमिल के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फादर फरार है।

[साभार: नई दुनिया]

पढ़ें - उबर टैक्सी चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

पढ़ें - उबर के महाप्रबंधक को नीतेश राणे के सहयोगी ने जड़ा थप्पड़

आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म