विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म

By Sachin kEdited By:
Published: Sat, 24 Jan 2015 12:20 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 12:23 AM (IST)

कुआकोण्डा थाना अंतर्गत फुलपाड़ के जंगल में 20 वर्षीय एक आदिवासी युवती सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई है।

News Article Hero Image

दंतेवाड़ा, ब्यूरो। कुआकोण्डा थाना अंतर्गत फुलपाड़ के जंगल में 20 वर्षीय एक आदिवासी युवती सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई है।

पीड़िता के परिजन द्वारा घटना की रिपोर्ट कुआकोण्डा थाने में दर्ज कराई गई है। घटना बुधवार की है। युवती सामाजिक बैठक में शामिल होने के बाद अपने गांव छोटे बेड़मा लौट रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने युवती को मोटरसाइकिल में बैठाकर फूलपाड़ गांव के नजदीक जंगल में ले गए।

जहां दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच, युवती का मामा वहां से गुजर रहा था कि चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचा। उसे देखकर आरोपी युवक भाग खडे़ हुए। पीड़िता ने अपने बयान में आरोपियों की पहचान छोटे बेड़मा निवासी राजू, संजय व टुकु के रूप में की है। आरोपियों के अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी की जा रही है।