विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए एसएम कृष्णा

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 06:27 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 12:34 AM (IST)

कृष्णा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा पार्टी की सदस्यता स्वीकार की।

कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए एसएम कृष्णा
कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए एसएम कृष्णा

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता एस एम कृष्णा आज भाजपा में शामिल हो गये। उनका भाजपा में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए एक झटका हो सकता है।

कृष्णा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा पार्टी की सदस्यता स्वीकार की। इस दौरान संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार, सदानंद गौड़ा, कर्नाटक के भाजपा नेता आर अशोक मौजूद थे। हालांकि विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में व्यस्त होने की वजह से प्रदेश अध्यक्ष येदुरप्पा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। एस एम कृष्णा के भाजपा में शामिल होने को भाजपा पार्टी के लिए ऐतिहासिक क्षण करार दिया गया। अमित शाह ने एस एम कृष्णा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वो देश के लिए बड़ी पूंजी हैं।

कांग्रेस छोड़ने के करीब सात हफ्ते बाद आज एस एम कृष्णा ने भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले कृष्णा 15 मार्च को उन्हें भाजपा में शामिल होना था। लेकिन बहन के निधन के कारण उन्हें यह कार्यक्रम टालना पड़ा। 84 वर्षीय एसएम कृष्णा ने 29 जनवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस को अलविदा कहते हुए कृष्णा ने आरोप लगाया था कि जिस तरह से उन्हें मनमोहन सिंह सरकार के दौरान विदेश मंत्री पद से हटाया गया था वह तरीका उचित नहीं था। वह उस घटना से कांग्रेस से दुखी थे। विदेश मंत्री पद से हटाए जाने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्देमैया सहित राज्य के कांग्रेस नेताओं ने उन्हें नजरअदांज किया। एसएम कृष्णा इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। एस एम कृष्णा कर्नाटक के मुख्यमंत्री के अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

यूपी और उत्तराखंड में जीत के बाद कर्नाटक में 'कमल' खिलाने में जुटी भाजपा