बिहार की पूर्व मंत्री परवीन ने थामा आप का दामन
नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। बिहार की नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद परवीन अमानुल्लाह ने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। पार्टी कार्यालय में गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान आप के नेता संजय सिंह ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि परवीन अमानुल्लाह सूचना के अधिकार के तहत सामाजिक समेत अन्य मुद्दे उठाती रही हैं।
नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। बिहार की नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद परवीन अमानुल्लाह ने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। पार्टी कार्यालय में गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान आप के नेता संजय सिंह ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि परवीन अमानुल्लाह सूचना के अधिकार के तहत सामाजिक समेत अन्य मुद्दे उठाती रही हैं। उनकी छवि बेदाग और बेबाक मंत्री की रही है। उनके आप में शामिल होने से पार्टी को बिहार में ताकत मिलेगी।
इस मौके पर परवीन अमानुल्लाह ने कहा, 'मैं जहां कार्यरत थी वहां विकेंद्रीकरण, पारदर्शिता और ईमानदारी जरू री है, लेकिन वहां ये नहीं हो पा रहा था। लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बिहार में जन भागीदारी नहीं है। आंगनबाड़ी व स्कूलों की स्थिति ठीक नहीं है। सिस्टम को मजबूत करने का रास्ता स्वराज है। इसलिए मैं आम आदमी पार्टी से जुड़ी हूं। वर्तमान बिहार में स्वराज की जरूरत है।'
यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार में नीतीश कुमार ने काम नहीं किया है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने काम किया है, लेकिन यह बहुत अधिक नहीं है।
नीतीश के मनाने पर भी नहीं मानीं परवीन, कहा-बहुत है भ्रष्टाचार
बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में परवीन ने बताया कि यह फैसला पार्टी का है और हर जिम्मेदारी के लिए वे तैयार हैं। इस बारे में मिलकर राय ली जाएगी। उनकी प्राथमिकता देश, बिहार और जनता है। संजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की एक प्रक्रिया है, यदि वे उसमें भागीदारी करती हैं तो आगे देखा जाएगा। यह उनकी मर्जी पर निर्भर करेगा कि वे चुनाव लड़ती हैं या नहीं। फिलहाल वे बिहार में संगठनात्मक योगदान देंगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।