विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिता ने बेटी को ढाई लाख में बेचा

By Edited By:
Published: Tue, 07 May 2013 10:09 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2013 10:10 AM (IST)

यमुनापार में एक पिता ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को ढाई लाख रुपये में बेच दिया। देह व्यापार के दलदल में धकेलने की नीयत से नाबालिग को बेचा गया था। नाबालिग किसी तरह से खरीददार के चंगुल से बचकर घर पहुंची तो पिता ने कुछ दिन पहले उसे दोबारा बेचना चाहा। मां की मदद से इस बार पुलिस में पिता के खिलाफ

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। यमुनापार में एक पिता ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को ढाई लाख रुपये में बेच दिया। देह व्यापार के दलदल में धकेलने की नीयत से नाबालिग को बेचा गया था। नाबालिग किसी तरह से खरीददार के चंगुल से बचकर घर पहुंची तो पिता ने कुछ दिन पहले उसे दोबारा बेचना चाहा।

मां की मदद से इस बार पुलिस में पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। खजूरी खास पुलिस आरोपी पिता और खरीददार की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पिता पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ खजूरी खास में रहती है। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि पहली बार 20 जनवरी को उसके पिता ने उसे सतपाल नाम के आदमी के हवाले कर दिया। सतपाल ने लड़की को बताया कि उसके पिता ने उसे ढाई लाख रुपये में देह व्यापार के लिए बेचा है। पिता ने द्वारका मोड़ पर उसे सतपाल के हवाले किया था। यह सुनकर नाबालिग के होश उड़ गए। सतपाल उसे नोएडा ले गया और रेप किया।

पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर अगले दिन घर पहुंच गई। लोकलाज के डर से मां-बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। कुछ दिन पहले दोबारा पिता ने जब लड़की को बेचने का प्रयास किया तो मां ने भी बेटी का साथ दिया और खजूरी खास थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।